Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विंबलडन और टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला इकलौता भारतीय सालों से लापता
    Headlines खेल

    विंबलडन और टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला इकलौता भारतीय सालों से लापता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर कार्टर रामास्वामी के गायब होने के बाद ना तो उनके जिंदा होने और ना ही मरने के सबूत मिले हैं. हालांकि, उन्हें मृत मान लिया गया है. आज ही के दिन यानी 16 जून 1896 को मद्रास (अभी चेन्नई) में उनका जन्म हुआ था. उन्होंने क्रिकेट के अलावा देश की ओर से टेनिस भी खेला. 15 अक्टूबर 1985 को वे घर से निकले, पर लौट के नहीं आए.

    कार्टर रामास्वामी क्रिकेट खेलने से पहले भारत की ओर टेनिस का इंटरनेशनल मुकाबला खेल चुके थे. 1922 में डेविस कप में उतरे. टीम ने पहले राउंड के मुकाबले में रोमानिया को हराया था. लेकिन दूसरे राउंड के मुकाबले टीम को स्पेन से हार मिली. रामास्वामी हालांकि अपने दोनों डबल्स के मुकाबले जीतने में सफल रहे. वे 1919 से 1923 तक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान लोकल टूर्नामेंट जीतने में सफल रहे.
    कार्टर रामास्वामी 1922 में विंबलडन में भी उतरे. उन्होंने पहले राउंड का मुकालबा जीता. लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें हार मिली. 1923 में उन्होंने साउथ ऑफ इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में गॉर्डन लोव को तीन सेट में हराकर खिताब जीता था. कार्टर रामास्वामी उन तीन भारतीय क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्होंने बतौर क्रिकेटर दो खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया. रामास्वामी के पिता, दो भाई, बेटा और भतीजे भी क्रिकेट खेल चुके हैं.

    40 की उम्र में मिला क्रिकेट खेलने का मौका

    कार्टर रामास्वामी को 40 की उम्र में जुलाई 1936 में टेस्ट खेलने का मौका मिला. इंग्लैंड के मैनचेस्टर में हुए इस टेस्ट में उन्होंने 40 और 60 रन की पारी खेली. यह मैच ड्रॉ रहा. अंतिम टेस्ट उन्होंने अगस्त 1936 में इंग्लैंड के ही खिलाफ ओवल में खेला. 29 और नाबाद 41 रन बनाए. हालांकि इस मैच में टीम को हार मिली. रामास्वामी दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी भी करते थे. उन्होंने 53 फर्स्ट क्लास मैचों में 29 की औसत से 2400 रन बनाए. 2 शतक और 12 अर्धशतक जड़े. बतौर गेंदबाज 30 विकेट भी लिए. 29 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा. 15 अक्टूबर 1985 को वे घर से निकले और फिर कभी नहीं लौटे. कई बार उनके इधर-उधर दिखने की खबर भी आई. लेकिन अब उन्हें मृत मान लिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी के दौरान सतीश कौशिक ने दिया था शादी का प्रस्ताव
    Next Article कोविड दवाओं की खरीदारी को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, सोनू सूद के खिलाफ जांच के आदेश

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.