कुलवंत सिंह बंटी के लगातार ट्वीट से ठकुरानी माइंस मामले में खनन विभाग द्वारा निविदा में संशोधन
खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर कहा कि ठकुरानी आयरन ओर माइंस के निविदा मामले में खनन विभाग द्वारा संशोधित नोटिस में आईबीएम का ग्रेड को नहीं लाया गया इससे प्रतीत होता है कि विभाग द्वारा ग्रेड को छुपाकर सरकार का राजस्व नुकसान करने को अग्रसर है पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बंटी ठकुरानी माइंस ग्रेड के मामले में निविदा को लेकर लगातार हेमंत सोरेन के संज्ञान में ला रहे हैं और कह रहे हैं ठकुरानी आयरन और माइंस के स्टॉक की नीलामी मामले पर बड़े पैमाने पर हेरा फेरी होने की संभावना हैं जिसमें पिछले दिनों कहा गया था कि पीके जैन द्वारा आईबीएम की सौंपी रिपोर्ट में ठकरानी माइंस में 55 से 65 ग्रेड बताया गया है लेकिन निविदा तथा राजकीय प्रयोगशाला के अनुसार 39 से लेकर 55 तक का ग्रेड किया गया है कुलवंत सिंह बंटी के बार बार कहने पर खनन विभाग ने आज एक संशोधित नोटिस लाया जिसमें निविदा की तारीख बढ़ाई गई है लेकिन ग्रेड मामले में कोई भी बात उस संशोधित नोटिस में नहीं कहीं गई है कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि फिर से आयरन ओर का भ्रष्टाचार झारखंड में होने जा रहा है जबकि सारा मामला मेरे द्वार माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में बार-बार लाया जा रहा है और उनका खनन विभाग सिर्फ निविदा की तारीख आगे बढ़ाने का काम किया जबकि विभाग को ग्रेड को संशोधित करने का काम करना चाहिए था

