Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानव जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान:मुख्यमंत्री
    Breaking News झारखंड

    मानव जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान:मुख्यमंत्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए*
    *★मुख्यमंत्री ने रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, गुमला, पलामू और जमशेदपुर स्थित सदर अस्पताल में ब्लड कॉम्पोनेंट्स सेपरेशन यूनिट का ऑनलाइन शिलान्यास एवं स्वैच्छिक रक्तदान कैलेंडर, झारखण्ड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के यूट्यूब चैनल एवं जेएसएसीएस की नयी सेवा डिजिटल डोनर सर्टिफिकेट का शुभारंभ किया।*
    ========================
    *★मानव जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*

    *रांची*
    झारखण्ड के ब्लड बैंकों में खून की कमी रहती है। समय पर रक्त नहीं मिलने से कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। आज कुछ जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया है। सभी जिलों में इस तरह की व्यवस्था हो। इस लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी ना हो और किसी की मृत्यु का कारण खून की कमी ना बने। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कही। श्री सोरेन झारखण्ड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    *सभी के सहयोग से खून की कमी दूर करेंगे*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रक्तदान हेतु कैलेंडर जारी किया गया है। विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोग सुरक्षित रक्तदान कर सकेंगे। सरकार ऐसी व्यवस्था करने में जुटी है, जिससे ऑनलाइन जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराया जा सके और उनके परिजन इसके लिए परेशान ना हो। यह तभी संभव है। जब हम मिलकर अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए रक्तदान करेंगे जो उनके लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा और अन्य लोग भी रक्तदान के लिए आगे आएंगे। राज्य की महिलाओं और युवतियों में खून की कमी पाई जाती है। सरकार इस कमी को दूर करने के प्रयास में सरकार जुटी है ताकि आने वाली पीढ़ी को सुदृढ़ बनाया जा सके।

    *शरीर में सकारात्मक प्रभाव डालता है रक्तदान*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दानों से बड़ा रक्तदान है। मानव शरीर के कई हिस्से मशीन के बन चुके हैं। लेकिन रक्त का विकल्प अब तक नहीं मिला है। इसलिए इसे महादान की श्रेणी में रखा गया है शरीर में रक्त का बनना अनवरत प्रक्रिया है। समय-समय पर अगर हम रक्तदान करते हैं तो रक्तदाता स्वस्थ रह सकता है।

    *रक्तदान करना चाहिए*

    मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है। इंसान ही इंसान को खून उपलब्ध कराता है, अभी तक इसका अन्य विकल्प नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शिलान्यास मिल का पत्थर साबित होगा। शरीर के लिये रक्तदान अनिवार्य है। इससे शरीर में सकारात्मक परिवर्तन होता है। हम सब को रक्तदान करना चाहिए।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ऑड्रे हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर पहुँच कर रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र सौंपा। मंत्री श्री बन्ना गुप्ता रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदान किया।

    इस मौके पर गिरिडीह विधायक श्री सुदिव्या कुमार, अपर  मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, झारखण्ड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री भुवनेश प्रताप सिंह उपस्थित थे। वहीं ऑनलाइन रांची विधायक, बहरागोड़ा विधायक, जुगसलाई विधायक व विभिन्न जिलों में स्थित ब्लड बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और नवोन्मेष के लिए रक्षा मंत्री ने दी 499 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज एनएचएम के आईपीएच में पोस्ट कोविड मरीजों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन लॉन्च किया

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.