Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय सेना को मिली पैंगोंग-त्सो झील में गश्त के लिए नई बोट, मशीनगन और सर्विलांस गियर से है लैस
    Breaking News Headlines

    भारतीय सेना को मिली पैंगोंग-त्सो झील में गश्त के लिए नई बोट, मशीनगन और सर्विलांस गियर से है लैस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लद्दाख. एलएसी पर चीन से चल रहे टकराव के बीच भारतीय सेना को पैंगोंग-त्सो झील में गश्त के लिए नई बोट मिलनी शुरू हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक ये पैट्रोलिंग बोट्स सेना और आईटीबीपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही बोट्स और स्टीमर्स से काफी बड़ी हैं. जानकारी के अनुसार पिछले साल दिसंबर में एलएसी पर चीन से चल रहे टकराव के बीच भारत ने पैंगोंग-त्सो लेक में पैट्रोलिंग के लिए 29 नई बोट्स का ऑर्डर दिया था. इन नई बोट्स को भारत के ही दो बड़े शिपयार्ड में तैयार किया जाना था. 12 बोट्स का ऑर्डर गोवा शिपयार्ड लिमिटेड को दिया गया था और 17 बोट का ऑर्डर एक प्राइवेट शिपयार्ड को दिया गया था. गोवा शिपयार्ड में तैयार हो रही हैं फास्ट पैट्रोलिंग बोट्स मशीन-गन और सर्विलांस-गियर से लैस हैं, जिन्हें पैट्रोलिंग और निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाना है.
    जबकि प्राइवेट शिपयार्ड जो 35 फीट लंबी बोट्स बना रहा है उनका इस्तेमाल सैनिकों की फास्ट मूवमेंट यानि आवाजाही के लिए किया जाना है. इन बोट्स में करीब डेढ़ दर्जन सैनिक सवार हो सकते हैं. अब खबर है कि इन नई बोट्स की डिलीवरी शुरू हो गई है. अगले कुछ महीनों में सभी 29 बोट्स थलसेना को मिल जाएंगी.

    पैंगोंग-त्सो झील में पैट्रोलिंग के लिए अभी जो बोट्स भारतीय सेना और आईटीबीपी इस्तेमाल करती आई थी वे बेहद छोटी बोट्स (स्टीमर) हैं. कई बार ऐसा देखने में आया है कि झील में पैट्रोलिंग के दौरान चीन की जो बड़ी बोट्स हैं वे भारत की बोट्स में टक्कर तक मार देती हैं. कुछ साल पहले ऐसी ही एक टक्कर में भारतीय बोट पलट तक गई थी.

    पिछले साल मई के महीने से पूर्वी लद्दाख में एलएसी शुरू हुए टकराव के बाद माना जा रहा था कि पैंगोंग-त्सो झील में भी तनातनी बढ़ सकती है. क्योंकि भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी इसी पैंगोंग-त्सो झील के बीच से होकर गुजरती है. इसी खतरे को देखते हुए ही पिछले साल भारतीय नौसेना की एक एक्सपर्ट टीम ने पैंगोंग-त्सो झील का दौरा किया था. नौसेना की टीम ने पैंगोंग-झील में पैट्रोलिंग और पैट्रोलिंग-बोट्स को लेकर ही अपनी राय दी थी. क्योंकि नौसेना की फास्ट पैट्रोलिंग बोट्स समंदर में समुद्री-लुटेरों और अवांछित-तत्वों के खिलाफ गश्त करती हैं. भारतीय नौसेना और कोस्टगार्ड के पास फास्ट पैट्रोलिंग बोट्स का एक बड़ा बेड़ा है.
    गौरतलब है कि 14 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी पैंगोंग-त्सो झील करीब 135 किलोमीटर लंबी है, जिसका एक-तिहाई भाग यानि करीब 40 किलोमीटर हिस्सा भारत के अधिकार-क्षेत्र में है और बाकी दो-तिहाई यानि करीब-करीब 95 किलोमीटर चीन के कब्जे में है. सदिज़्यों के मौसम में यहां तापमान माइनस 30-40 डिग्री तक गिर जाता है और झील पूरी तरह से जम जाती है.

    पैंगोंग-त्सो झील के उत्तर में ही विवादित फिंगर एरिया है और दक्षिण में कैलाश हिल रेंज है. हालांकि पहले चरण के डिसइंगेजमेंट के बाद दोनों देशों की सेनाएं दोनों ही विवादित इलाकों से पीछे हट गई हैं लेकिन तनाव बरकरार है. इसकी वजह ये है कि चीन ने पूर्वीं लद्दाख से सटे बाकी विवादित इलाकों से पीछे हटने के लिए साफ इंकार कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैदराबाद के अयांश को दी गई 16 करोड़ रुपये की जोलगेंसमा दवा, 65 हजार लोगों ने दिया दान देकर जीवन
    Next Article विरोधियों को साधने में लगे सीएम गहलोत, सचिन पायलट ने ठुकराया महासचिव का पद

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.