Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता अंकित आनंद ने फ़िर फोड़ा ट्विटर बम, सीडब्ल्यूसी की कार्यसंस्कृति को लेकर दागे गंभीर सवाल
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने फ़िर फोड़ा ट्विटर बम, सीडब्ल्यूसी की कार्यसंस्कृति को लेकर दागे गंभीर सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने फ़िर फोड़ा ट्विटर बम, सीडब्ल्यूसी की कार्यसंस्कृति को लेकर दागे गंभीर सवाल

    ◆ मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की बैंक एकाउंट सीज़ करने की माँग

    मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में चलित संदिग्ध गतिविधियों और कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद संचालक हरपाल सिंह, पूर्वी सिंहभूम बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की सहित मामले में लिप्त अभियुक्तों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद के विरोध में उतरने के बाद से मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की मुसीबतें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को शेल्टर होम में बच्चों के आंकड़ों को लेकर अंकित आनंद ने सवाल उठाया था, वहीं देर शाम जिला प्रशासन ने शेल्टर होम के बच्चों को दूसरे सुरक्षित बाल गृह में शिफ़्ट कर दिया है। शनिवार को पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता ने ताबड़तोड़ दो ट्वीट किया जिससे मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की मुश्किलें बढ़नी लाज़मी है। अंकित ने जिले की बाल कल्याण समिति की कार्यसंस्कृति को लेकर भी जिला उपायुक्त सूरज कुमार से गंभीर प्रश्न किये है। ट्वीट का मकसद महज़ विरोध जताना नहीं है बल्कि इन यथार्थ समस्याओं के समाधान के निमित्त चिंता जताई गई हैं।

    ● वेलफेयर ट्रस्ट के बैंक एकाउंट सीज़ करने की माँग

    हरपाल सिंह थापर के एक पुराने फेसबुक पोस्ट की स्क्रीनशॉट को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए अंकित आनंद ने उपायुक्त के संज्ञान में मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के बैंक खाता विवरण को लाते हुए अविलंब सीज़ करने की माँग की है। मालूम हो कि पंजाब नैशनल बैंक के खड़ंगाझार ब्रांच में ट्रस्ट का एकाउंट सक्रिय है। हरपाल सिंह थापर ने सोशल मीडिया पर बैंक विवरण साझा करते हुए लिखा था कि Please Help, इसपर व्यंगात्मक लहज़े में ट्वीट करते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि कृपया 11 सदस्यीय जाँच टीम बैंक खाता सीज़ करते हुए “जरूरी मदद” करे। प्रशासन के लिए यह सूचना बेहद उपयोगी है। जल्द ही बैंक से जरूरी पूछताछ एवं खाता सीज़ करने की कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि कथित यौन उत्पीड़न का शिकायत करने वाली शेल्टर होम से भागी दो बच्चियों ने एसएसपी के समक्ष यह खुलासा किया था कि ट्रस्ट के बैंक एकाउंट में मिलने वाले मदद को संचालक दंपति अपने निज़ी बैंक खाते में ट्रांसफर करते हुए लाभार्जन करते हैं।

    ● बाल कल्याण समिति की कार्यसंस्कृति सवालों के घेरे में

    भाजपा के पूर्व जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद ने सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) की कार्यसंस्कृति पर भी प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हुए ट्वीट किया है। कहा कि यदि बाल कल्याण समिति के जिम्मेदार सदस्यों ने नियमित निरीक्षण किया होता तो यह प्रबल संभावना रहती की पीड़ित बच्चियाँ उन्हें अपना दर्द बयां करती। कहा कि वर्ष 2018 में राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट का निरीक्षण किया था एवं संसाधनों का अभाव बताते हुए शेल्टर होम हो दूसरे सुरक्षित जगह पर शिफ़्ट करने का निर्देश दिया था। तब भी जिला बाल कल्याण समिति की चेयरमैन पुष्पा रानी तिर्की थी। पद का दुरुपयोग करते हुए न केवल शिफ्टिंग के आदेशों की अवमानना की गई बल्कि शमशेर टॉवर अपार्टमेंट परिसर में अतिक्रमण कर के अवैध निर्माण भी कराये गये। शनिवार को ट्वीट करते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद माँग किया कि 11 सदस्यीय जाँच कमिटी इस बिंदु पर भी जाँच करें कि सीडब्ल्यूसी के सदस्य अथवा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के स्तर से शेल्टर होम का नियमित निरीक्षण हुआ अथवा नहीं। क्या निरीक्षण के क्रम में बच्चों से एकांत में उनकी समस्या जानने का प्रयास हुआ अथवा नहीं। क्या संचालकों को दूर रखकर गोपनीय रूप से बच्चों से परेशानी जानने का प्रयास हुआ ? अंकित ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन पुष्पा रानी तिर्की ने पद का दुरुपयोग किया और अपने पति के शेल्टर होम को हर संभव लाभ पहुंचाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह ने दिया ब्लैक फंगस से पीड़ित कलाकार रूद्र प्रताप मुखी को 5000 रुपए की आर्थिक मदद
    Next Article स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के लिए किया 4.24 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    Related Posts

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    June 29, 2026

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.