Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय
    Headlines

    अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहुत सी महिलाएं अंडरआर्म्स का कालापन छिपाने के लिए बिना आस्तीन के कपड़े पहनने से बचती हैं. इस कालेपन को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकती हैं. लेकिन हेयर रिमोवर और डिओडोरेंट्स का इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. आइए जानें अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय.

    खीरा

    गर्मियों में खीरे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. इसके अलावा ये त्वचा के लिए फायदेमंद है. अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए भी आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट भी होते हैं जो कि डार्क स्किन के इलाज के लिए सबसे अच्छे हैं. इसके लिए आपको एक खीरे को कद्दूकस करना होगा या मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें और इसके रस को छान लें. अब एक कॉटन बॉल लें और इसे जूस में डुबोएं. इसे रोजाना अपने डार्क अंडरआर्म्स पर लगाने से न सिर्फ कालापन दूर होगा, बल्कि दुर्गध की समस्या भी दूर होगी.

    आलू

    आलू एसिडिक होते हैं. इनमें प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं. अपनी डार्क स्किन को लाइट करने के लिए आप आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आलू के पतले टुकड़े को अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें. इसके अलावा आप आलू की प्यूरी भी बना सकते हैं. इसके रस को छान लें. एक कॉटन बॉल लें और इसे जूस में डुबोएं और अंडरआर्म्स पर लगाएं. इसे सूखने दें और फिर गर्म पानी से धो लें.

    नारियल का तेल

    नारियल का तेल भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में मदद करता है. इसके लिए आपको डार्क अंडरआर्म्स पर नारियल तेल से मसाज करनी होगी. 15 मिनट के लिए तेल को ऐसे ही लगा रहने दें. इसके बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें. रोजाना नारियल के तेल से अंडरआर्म्स की मालिश करने से अंडरआर्म्स के कालेपन को प्राकृतिक रूप से दूर किया जा सकता है.

    नींबू

    नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं. ये अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में मदद करता है. इसके लिए नींबू को काट कर कुछ मिनटों के लिए अंडरआर्म्स पर मसाज करें. ऐसा हफ्ते में दो बार कर सकते हैं. इसके अलावा आप नींबू के रस में थोड़ी सी हल्दी पाउडर भी मिला सकते हैं. ये अंडरआर्म्स के कालेपन प्राकृतिक को रूप से दूर करने में मदद करेगा.

    बेकिंग सोडा

    बेकिंग सोडा आपकी डार्क स्किन के लिए सबसे अच्छा एक्सफोलिएटर हो सकता है. इसके लिए आपको बेकिंग सोडा से एक पेस्ट तैयार करना होगा. इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स को स्क्रब करने के लिए लगाएं. इसे सूखने के बाद मसाज करते हुए साफ पानी धो लें. ऐसा आप सप्ताह में दो बार कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदूल्हा गुटखा खा रहा था, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार
    Next Article भारत में 18 जून को लॉन्च होगी Yamaha FZ-X बाइक

    Related Posts

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    June 29, 2026

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.