जामताड़ा: बीते मंगलवार देर रात मुसलधार बारिश हुई| विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुंडहित प्रखंड में बीते मंगलवार देर रात 35 एमएम बारिश हुई|बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला|खेत-खलीहानों में पानी भर गया|मंडल हेम्ब्रम, रमेश हेम्ब्रम, शांति टुडू, शनीदेवल टुडू, शिमती टुडू सहित आदि किसानों ने कहा कि रात में झमाझम मुसलाधार वारिश हुई|इससे खेत में नमी आयेगी|खेत की बुआई करने में आसानी होगी|इससे धान बिचड़ा को भी जल्दी डाला जायेगा|सही समय पर फसल का उतपादन भी होगा|किसानों ने यह भी कहा कि इस बारिश से मैदानों में घास भी उगेगा जिससे पशुएं चर सकेंगे|गौरतलब है कि रात में बारिश होते ही सवेरे होते ही किसान खेत में हल बैल लेकर बिचड़ा बोने की तैयारी में जुट गये|वही बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली|बीते कई दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी से कष्ट का सामना पड़ा|

