*भाजपा ही भगवान बिरसा के विचारों का सच्चे संवाहक : चेतन मरांडी(अनुसूचित जनजाति मोर्चा , जिला अध्यक्ष जामताड़ा)*
आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चेतन मरांडी के अगुवाई में भाजपाइयों ने पवित्र वातावरण में सोशल डिस्टेन्स का अनुपालन करते हुए पूरे जामताड़ा जिले के भिन्न- भिन्न प्रखंडों के 15 गांवो में मनाया।
जिसमें अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों में भाजपाइयों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के वीरता व देश प्रेम की अमर गाथा और साथ ही साथ भारत माता के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जीवन की आहुति देकर एक सदा सर्वदा प्रेरणा देने वाले राष्ट्र प्रेम स्वरूप अमर नाम “बिरसा मुंडा”जी के पुण्यतिथि पर उनके विचारों को मूल मंत्र मानकर राष्ट्र सेवा हित में स्वयं की कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लेकर भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए।
अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष चेतन मरांडी जी ने कहा कि झारखंड के आदिवासी दम्पति सुगना और करमी के घर 15 नवंबर 1875 को रांची जिले के उलिहतू गांव में जन्मे बिरसा मुंडा जी अपने पुरुषार्थ के दम पर शौर्य का इतिहास रचा।
बिरसा मुंडा ने किसानों का शोषण करने वाले जमींदारों के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा भी हमसभी को दिए। भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे आदिवासी नेता और जननायक थे जिन्होंने भारत के झारखंड में अपनी क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल कर एक नवीन सामाजिक स्वरूप का निर्माण किये।उन्होंने अपने जीवन में आदिवासी धार्मिक
व्यवस्था ,संस्कृति एवं परम्परा को जीवंत रखने की पेरणा दिए।
*धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी कक शत् शत् नमन
*उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अहम योगदान देने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सोमनाथ सिंह जी , अविता हांसदा जी ,प्रभाष हेम्ब्रम जी, दिलीप हेम्ब्रम जी,वीरू हांसदा,बन्देश्वर बेसरा , मैनेजर बास्की, मिनीश्वर मुर्मू समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चेतन मरांडी जी ने धन्यवाद दिया।*

