Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस बोले- अजीत पवार के साथ सरकार बनाना मेरी भूल थी, समर्थकों के बीच छवि हुई खराब
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस बोले- अजीत पवार के साथ सरकार बनाना मेरी भूल थी, समर्थकों के बीच छवि हुई खराब

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा है कि साल 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार के साथ सरकार बनाना उनकी बड़ी भूल थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार के साथ मिलकर 80 घंटे तक चली अल्पकालिक सरकार बनाने के फैसले पर गलती मानते हुए कहा कि इस भूल का कोई पछतावा नहीं है.

    जानकारी के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस ने मराठी दैनिक लोकसत्ता के संपादकों के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान यह बात कही. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे उसका कोई पछतावा नहीं है. पर हमें ऐसी सरकार नहीं बनानी चाहिए थी. यह एक बड़ी भूल थी.

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव का जब रिजल्ट आया तो किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. इसके बाद महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर गैर-भाजपा सरकार बनाने की कवायद में जुटे हुए थे. लेकिन महाराष्ट्र की राजनीतिक में उस वक्त हलचल पैदा हो गई जब 23 नवंबर 2019 की सुबह राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली.

    पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे पर चुनाव से पहले गठबंधन को छोडऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि अजीत पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने का निर्णय एक भूल थी. इसके अलावा भाजपा नेता ने कहा कि जब आपकी पीठ में छुरा घोंपा जाता है तो आपको राजनीति में बने रहने के लिए ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं. लेकिन, आपको भी करारा जवाब देना पड़ता है.

    इसके अलावा भाजपा नेता ने कहा कि अतीज पवार के साथ सरकार बनाने से मेरी समर्थकों के बीच मेरी छवि खराब हुई थी. इस बात से मैं पूरी तरह से सहमत भी हूं. अच्छा होता कि हमने अजीत पवार के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाई होती. लेकिन उस समय मैंने सोचा कि यह सही फैसला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिखर गई साबरी ब्रदर्स की जोड़ी, सईद साबरी का निधन, दो माह पहले बेटे फरीद भी नहीं रहे
    Next Article बंगाल गवर्नर पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का बड़ा आरोप, बोलीं- अपने परिवार वालों को राजभवन में अपॉइंट किया

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.