Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में भाजयुमो ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में भाजयुमो ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में भाजयुमो ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    ■ जल, जंगल, जमीन की बात कहने वाली झामुमो प्राकृतिक संसाधनों का जमकर कर रही दोहन: रघुवर दास।

    जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं की पुण्य स्मृति में वृक्षारोपण किया। शनिवार को भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में बरीडीह क्षेत्र अंतर्गत बागुनहातु फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे लहर में असमय साथ छोड़ गए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ समेत महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं की स्मृति में फलदार एवं औषधीय गुणों से परिपूर्ण वृक्ष लगाए गए। इस दौरान वृक्षों की घेराबंदी कर कार्यकर्ताओं के नाम के बोर्ड लगाकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई एवं इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

    मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि कोरोना ने हमसे पार्टी के कई कार्यकर्ता-नेता छीन लिए। ऐसे दिवंगत कार्यकर्ताओं की स्मृति में पौधारोपण अभियान चलाकर भाजयुमो ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है, पर्यावरण बचेगा तो धरती बचेगी। हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें और अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील की है कि सामाजिक कार्यकर्ताओं की स्मृति में औषधीय गुणों से पूर्ण वृक्ष लगाएं जिससे कि शुद्ध वातावरण के साथ अच्छी स्वास्थ्य का निर्माण हो। पूर्व सीएम रघुवर दास ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य की हेमंत सरकार को भी निशाने पर लिया। हेमंत सरकार पर प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने खनन माफिया एवं बालू माफियाओं को अवैध खनन की खुली छूट दी हुई है। नतीजतन प्राकृतिक संसाधनों का जमकर दोहन किया जा रहा है। कई बार माँग उठने के बाद भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। अवैध बालू खनन से नवनिर्मित पुलों की नींव खोखली हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व इसके संवर्धन के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है ताकि आने वाले पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिले और राज्य की खनिज संपदा सुरक्षित रह सके।

    वहीं, महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने भाजयुमो जमशेदपुर महानगर द्वारा दिवंगत कार्यकर्ताओं की स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि महानगर अंतर्गत निवास करने वाले वैसे कार्यकर्ता जो कोरोना के दूसरी लहर में हमारा साथ छोड़ गए उन सभी की याद में पौधारोपण कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने सभी पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

    इन कार्यकर्ताओं की स्मृति में हुआ पौधारोपण:
    लक्ष्मण गिलुआ (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष),
    अनिर्वान राय (सोनारी मंडल), रेखा राम साहू (सोनारी मंडल), विजय कु. सिंह (घाघीडीह मंडल), रामप्रकाश यादव (परसुडीह मंडल), टाबलू किस्फोटा (सीतारामडेरा मंडल), प्रदीप अग्रवाल (जुगसलाई मंडल), रितेश केडिया (जुगसलाई मंडल), एम कृष्णा राजू (कदमा मंडल), रेख राम (बारीडीह मंडल)।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव, संजीव सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, उमेश पांडेय, अमिताभ सेनापति, प्रदीप मुखर्जी, अमरजीत सिंह राजा, कुमार अभिषेक, सन्नी संघी, कंचन दत्ता, निर्मल गोप, सुमित श्रीवास्तव, अभिषेक डे, समर झा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनाथ बच्चों की देखभाल के लिए शीघ्र शुरू हो बाल सेवा योजना : रघुवर
    Next Article संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.