Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाँच चरणों में होगी महाराष्ट्र अनलॉक की प्रक्रिया, ठाकरे सरकार ने की घोषणा
    Breaking News Headlines

    पाँच चरणों में होगी महाराष्ट्र अनलॉक की प्रक्रिया, ठाकरे सरकार ने की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया का ऐलान किया गया है. राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक महाराष्ट्र अनलॉक की प्रक्रिया 5 चरणों में की जायेगी.इसके अलावा महाराष्ट्र के मंत्री विजय वेडत्तिवर ने कहा कि राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के सालाना एग्जाम निरस्त कर दिए गए हैं. वेडत्तिवर ने कहा के हमने राज्य के लिए 5 स्तरीय अनलॉक की प्रक्रिया का प्लान बनाया है. पूरा प्लान राज्य में संक्रमण की दर और राज्य के जिलों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता पर आधारित है. जिन जिलों में संक्रमण की दर बहुत कम होगी, वहां कोई प्रतिबंध नहीं होगा. राज्य सरकार ने निर्देशों के मुताबिक राज्य के कुल जिलों को 5 लेवल में बांटा गया. लेवल-5 का मतलब है कि इस लेवल के जिलों में संक्रमण दर काफी कम है. राज्य में कुल 36 में से 18 जिले ऐसे हैं, जहां किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी. शुक्रवार से इन जिलों में सभी चीजें खोल दी जाएंगी. राज्य के अन्य जिले, लेवल 1, लेवल 2, लेवल 3, लेवल 4 में हैं, जहां संक्रमण दर कम होने पर पाबंदियों में छूट मिलेगी. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बुधवार की शाम को कोविड-19 के 15,169 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 57,76,184 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 285 लोगों की मौत हुई, जबकि 268 पूर्व में हुई मौतें भी कोविड-19 से होने की पुष्टि हुई.
    इसके साथ महाराष्ट्र में अब तक 96,751 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को आए मामले मंगलवार को सामने आए 14,123 मामलों से अधिक है. विभाग ने बताया कि प्रदेश में नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मलाइका अरोड़ा पर बोले अर्जुन कपूर- गर्लफ्रेंड मुझे सबसे बेहतर जानती है

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.