Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तो क्या आ गई तीसरी लहर? महाराष्ट्र के अहमदनगर में 10 हजार बच्चे कोरोना पॉजिटिव
    Breaking News Headlines

    तो क्या आ गई तीसरी लहर? महाराष्ट्र के अहमदनगर में 10 हजार बच्चे कोरोना पॉजिटिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के अहमदनगर में मई में 9900 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतना बड़ा आंकड़ा सामने आने के बाद तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। तीसरी लहर में बच्चे अधिक प्रभावित होने की बात कही गई है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में पिछले माह 9,900 से अधिक नाबालिग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन जिला प्रशासन ने दावा किया कि इनमें से 95 प्रतिशत से अधिक में संक्रमण के लक्षण नहीं थे और हालात चिंताजनक नहीं है। कलेक्टर राजेन्द्र भोसाले ने बताया कि इस वर्ष मई में अहमदनगर में संक्रमण के कुल 86,182 मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि इनमें से 9,928 लोग नाबालिग हैं, जो कुल मामलों का 11.5 प्रतिशत है।
    कलेक्टर ने बताया कि जिन 9,928 नाबालिगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें से 6,700 लोग 11 से 18 वर्ष की आयु के हैं, 3,100 एक से दस वर्ष के बीच हैं वहीं कुछ एक वर्ष से कम आयु के भी हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि इनमें से 95 प्रतिशत लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं थे, इसलिए चिंता की बात नहीं है। संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते यह जरूरी है कि बच्चों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए।
    अहमदनगर के बालरोग कार्यबल के सदस्य डॉ. सचिन सोलाट ने कहा कि यह संख्या काफी अधिक है लेकिन ‘हालात चिंताजनक कतई नहीं हैं’ क्योंकि संक्रमण की चपेट में आए नाबालिगों में संक्रमण के लक्षण नहीं थे। उन्होंने कहा कि जिले के निगम अस्पताल में भर्ती 350 से 370 मरीजों में से 5 या 6 बच्चे हैं।
    इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के संक्रमण की चपेट में आने के कारण के बारे में पूछे जाने पर डॉ सोलाट ने कहा कि अधिकतर मामलों में बच्चों में संक्रमण अभिभावकों या परिवार के अन्य वयस्क सदस्यों से पहुंचा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePNB SCAM : डोमिनिका कोर्ट में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर सुनवाई पूरी, आज आ सकता है फैसला
    Next Article कर्नाटक में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज, जानिए क्या है इन राज्यों का हाल…

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.