Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्टफ्ड इडली
    Uncategorized

    स्टफ्ड इडली

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इडली ब्रेकफास्ट के लिए सबसे बढ़िया नाश्ता मानी जाती है. अगर इसे ज्यादा टेस्टी बनाना चाहती हैं तो स्टफिंग कर सकती हैं. इसे बनाना आसान और स्वाद मजेदार होता है.

    सामग्री

    3/4 कप दही

    3/4 कप सूजी

    1/2 टीस्पून नमक

    1 टीस्पून ईनो पाउडर

    1/4 कप पानी

    स्टफिंग की सामग्री

    1 टेबलस्पून तेल

    1/2 टीस्पून राई

    1/4 टीस्पून जीरा

    1/4 टीस्पून सौंफ

    1 टीस्पून साबुत धनिया

    1 प्याज, बारीक काट लें

    2 हरी मिर्च, बारीक काट लें

    1 टीस्पून नमक

    1 टीस्पन लाल मिर्च पाउडर

    1 टीस्पून घनिया पाउडर

    1/4 टीस्पून हल्दी

    1/4 टीस्पून हींग

    1 आलू, उबली

    1 छोटी कटोरी मटर

    2 टीस्पून धनियापत्ती

    1 नींबू का रस

    पैन

    कड़ाही

    4 सामान आकार वाली छोटी कटोरी

    2 टेबलस्पून सफेद ति

    विधि
    – एक बर्तन में सूजी, दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.

    – तैयार पेस्ट को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.

    – पैन में तेल डालकर गर्म करें. जब यह गर्म हो जाए तो इसमें सबसे पहले राई, जीरा, सौंफ, साबुत धनिया डालकर हल्का भून लें.

    – इसके बाद तेल में प्याज, मिर्च, एक चम्मच नमक डालकर चलाते हुए 3 मिनट तक पकाएं

    – इसके बाद तेल में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

    – जब प्याज भुन जाए तो इसमें आलू, मटर और धनियापत्ती डालकर अच्छी तरह मैश कर लें.

    – इसके बाद इसमें नींबू का रस डालकर फिर से मिला लें. 1 मिनट तक पकाकर आंच से उतार लें.

    – स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दें.- अब सूजी दही के पेस्ट में एक

    चौथाई कप पानी डालकर अच्छे फेंट लें.

    – फिर इमसें एक चम्मच ईनो और एक चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें.

    – कटोरियों में तेल लगाकर चिकना कर लें. फिर इसमें 3-3 चम्मच पेस्ट डाल लें.

    – दूसरी कड़ाही में 1 गिलास पानी गर्म होने के लिए रखें.

    – कड़ाही में सेपरेटर रखें और इस पर चारों कटोरियों को रखकर ढक दें.
    – मीडिमय फ्लेम पर 10-12मिनट तक इडली पकाना है.

    – 12 मिनट बाद इडली वाली कटोरियों को कड़ाही से निकाल कर ठंडा होने दें.

    – अगर पेस्ट बच गया है तो इसकी भी इडली बना लें.

    – ठंडा होने के बाद इडली को कटोरी से निकाल लें.

    – सभी इडली को बीच काट दें.

    – इडली का एक हिस्सा लेकर इस पर दो चम्मच स्टफिंग का मसाला लगाकर ऊपरी हिस्सा रख. इसी तरीके से बाकी इडली पर स्टफिंग भरकर तैयार कर लें.

    – इसके बाद एक पैन में बटर और तिल डालकर फ्राई करें. फिर इसमें इडली रखकर दोनों तरफ हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.

    – तैयार इडली को नारियल, हरी या लाल चटनी के साथ सर्व करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article58 साल बाद गुजरात में  कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज 
    Next Article कांग्रेस ने PM के गृहराज्य में फूंका चुनावी बिगुल

    Related Posts

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    जमशेदपुर के सिदगोड़ा में सड़क हादसा, दो लोग घायल

    April 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.