Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की अध्यक्षता में लिया गया फैसला, कोरोना है कारण
    Breaking News

    सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की अध्यक्षता में लिया गया फैसला, कोरोना है कारण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते सेन्ट्रल बोर्ड आफ सेकेण्ड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में परीक्षा को लेकर हुई बैठक में यह फैसला किया गया. सरकार ने यह निर्णय कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के चलते लिया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया है. पीएम मोदी ने आज राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा की, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सेहत सर्वोपरि है. ऐसे माहौल में बच्चों को तनाव देना उचित नहीं है. पीएम ने कहा कि बच्चों की जान खतरे में नहीं डाल सकते हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक से पहले ही पीएम से परीक्षा रद्द करने की अपील की थी. उन्होंने ट्वीट किया, 12वीं की परीक्षा को लेकर बच्चे और पेरंट्स काफ़ी चिंतित हैं. वे चाहते हैं कि बिना वैक्सीनेशन 12वीं की परीक्षा नहीं होनी चाहिए. मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि 12वीं की परीक्षा रद्द की जाए. पिछले प्रदर्शन के आधार पर उनका आंकलन किया जाए. आपको बता दें कि केजरीवाल के अलावा भी कई और राज्यों के सीएम ने कोरोना काल में परीक्षा नहीं कराने की गुज़ारिश की थी. कांग्रेस भी लगातार कोरोना के खतरे के बीच 12वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग करती रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाना बनाते समय सिलेंडर फटने से जमींदोज हुए दो मकान, 8 की मौत
    Next Article देश में काबू में कोरोना: 29 राज्यों में दर्ज किए गए 5 हजार से कम मामले, पॉजिटिविटी रेट 6.62 फीसद

    Related Posts

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    मक्का में सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान का रक्षा समझौता: नए सुरक्षा समीकरण का संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.