Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से जमींदोज हुए दो मकान, 8 की मौत
    Breaking News उत्तर प्रदेश

    खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से जमींदोज हुए दो मकान, 8 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर के फटने से दो घर जमींदोज हो गए. इस हादसे दोनों घरों के 15 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से आठ की मौत हो गई. सात अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. जबकि मलबे में अभी भी एक बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. अब तक 2 महिला, 2 पुरुष और 4 बच्चों के शवों को निकाला गया है. वहीं विस्फोट में घायल 7 लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है. दअरसल थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के ठठेरी पुरवा मजरे में नुरूल हसन के घर में अचानक विस्फोट हुआ और बगल में फकीरे का घर भी जमींदोज हो गया. कुल मिलाकर 2 घर क्षतिग्रस्त हो गए. विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी देवीपाटन रेंज, पुलिस अधीक्षक, एएसपी और कई थानों की फोर्स पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया गया. जिसके बाद मलबे से आठ लोगों के शवों को निकाला गया है. एसपी और उप जिलाधिकारी के निर्देशन में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. फिलहाल विस्फोट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन विस्फोट का जो स्तर है उससे कुछ भी अंदाजा लगाना मुश्किल है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू कर रही है. आठ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. 7 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी के पौधे को इस दिन जल चढ़ाना होता है मना
    Next Article सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की अध्यक्षता में लिया गया फैसला, कोरोना है कारण

    Related Posts

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    August 9, 2026

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    महात्मा गांधी का नैतिक साहस: युवा आंदोलन, पेपर लीक और लोकतंत्र की परीक्षा

    पेपर लीक: युवाओं का आक्रोश, गांधीजी का नैतिक साहस और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    पेपर लीक संकट: युवाओं का आक्रोश और गांधीजी के नैतिक साहस की आवश्यकता

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.