Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार के 7 साल पूरे, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा बोले- 13 कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाजत दी गई
    Breaking News राजनीति

    मोदी सरकार के 7 साल पूरे, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा बोले- 13 कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाजत दी गई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र में मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के लिए कोविड राहत सामग्री को झंडा दिखाकर रवाना किया. इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा. जेपी नड्डा ने कहा, जो लोग आज वैक्सीन पर हल्ला कर रहे हैं, जब प्रधानमंत्री वैक्सीन बनाने के लिए भारत के उद्यमियों को प्रेरित कर रहे थे तो हर तरह से भारत के मनोबल को तोडऩे का काम विपक्षी पार्टियों ने किया. आज 2 कंपनियों से 13 कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाजत दी जा चुकी है. कुछ समय बाद 19 कंपनियां वैक्सीन बनाना शुरू कर देंगी. कोविड टीकों की उपलब्धता पर अब शोर मचा रहे लोगों ने पहले इन टीकों को लेकर शंका जताई थी. विपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, कुछ लोग साधक होते हैं और कुछ लोग बाधक होते हैं. साधक का काम साधना करना होता है और बाधा पहुंचाने वाले लोग हमेशा मिलेंगे. कुछ लोग हम पर हर तरह का आरोप लगाते रहेंगे, दिल्ली भी इससे ग्रसित है.

    बीजेपी कार्यकर्ता लोगों के पास जाकर राहत काम कर रहे हैं

    जेपी नड्डा ने कहा, बीजेपी कार्यकर्ता कोविड वैश्विक महामारी के बीच राहत काम कर रहे हैं, जबकि विपक्षी दल आइसोलेशन में चले गए हैं. बीजेपी कार्यकर्ता कोविड के दौरान लोगों के साथ खड़े हैं, जबकि विपक्षी नेता केवल डिजिटल सम्मेलनों में नजर आते हैं. सभी बीजेपी सांसद, मंत्री और विधायक सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर कम से कम दो गांवों में लोगों की सेवा करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ पर करणी सेना की नजर, नाम पर आपत्ति
    Next Article स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- जून में टीके की करीब 12 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी

    Related Posts

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    June 25, 2026

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.