Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ पर करणी सेना की नजर, नाम पर आपत्ति
    Headlines सिनेमा

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ पर करणी सेना की नजर, नाम पर आपत्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की घोषणा जब से हुई है, तभी से ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. लेकिन फिल्म अब मुसीबत में घिरती दिख रही है. बॉलीवुड फिल्मों को लेकर अक्सर विरोध जताने वाली करणी सेना की नजर फिल्म पर है. संगठन ने फिल्म के टाइटल को लेकर आपत्ति जताई है. अक्षय की ये फिल्म महान राजा राजपूत पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है. करणी सेना के युवा विंग के अध्यक्ष और फिल्ममेकर सुरजीत सिंह राठौर ने कहा, ‘जब फिल्म महान पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है तो वह फिल्म का टाइटल ‘पृथ्वीराज’ कैसे रख सकते हैं. हम चाहते हैं कि टाइटल को उनके पूरे नाम में बदल दिया जाए और उन्हें सम्मान दिया जाए.’ करणी सेना ने टाइटल बदलने के साथ-साथ और भी शर्ते रखी हैं.
    शर्तों के साथ दी चेतावनीकरणी सेना की मांग है कि फिल्म की रिलीज से पहले उनके लिए फिल्म की स्क्रीनिंग की जानी चाहिए. सुरजीत सिंह राठौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे हमारी सलाह नहीं मानते हैं तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि इससे पहले ‘पद्मावत’ के दौरान संजय लीला भंसाली के साथ क्या हुआ, ये सभी को पता है. अगर इस बात पर विचार नहीं किया गया तो इस फिल्म के निर्माताओं को भी इसके लिए तैयार रहना होगा. अब करणी सेना के साथ फैंस को भी मेकर्स के जवाब का इंतजार है. अक्षय कुमार ने साल 2019 में अपने जन्मदिन के मौके पर इस प्रॉजेक्ट की घोषणा की थी. अक्षय कुमार ने कहा था कि उन्हें ऐतिहासिक फिल्म की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइमरान का सशर्त बातचीत प्रस्ताव, भारत का दोटूक जवाब- पहले बंद करे आतंकवाद
    Next Article मोदी सरकार के 7 साल पूरे, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा बोले- 13 कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाजत दी गई

    Related Posts

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.