Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन का दावा: गर्लफ्रेंड को रोमांटिक ट्रिप पर डोमिनिका ले गया था चोकसी
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन का दावा: गर्लफ्रेंड को रोमांटिक ट्रिप पर डोमिनिका ले गया था चोकसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का सह आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने शनिवार को कहा कि मेहुल चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड को रोमांटिक ट्रिप पर डोमिनिका ले गया था, जहां पर उसको पकड़ लिया गया है. इस बीच मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पित होने को लेकर चर्चा तेज हो गई है. भारतीय बैंक से कर्ज धोखाधड़ी के मामले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के बारे में एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा है कि शायद चोकसी अपनी प्रेमिका को डिनर कराने अथवा उनके साथ अच्छा वक्त बिताने नाव के जरिए पड़ोसी देश डोमिनिका गया था. ब्राउन ने कहा कि डोमिनिका की सरकार और कानून लागू करने वाली एजेंसियां उसे भारत को प्रत्यर्पित कर सकती हैं क्योंकि वह एक भारतीय नागरिक है.
    उन्होंने कहा कि हमें प्राप्त हो रही सूचना के मुताबिक मेहुल चोकसी शायद अपनी प्रेमिका को डिनर कराने या अच्छा वक्त बिताने डोमिनिका गया और वहां पकड़ा गया. यह एक ऐतिहासिक गलती होगी क्योंकि एंटीगुआ में चोकसी एक नागरिक है और हम उसे प्रत्यर्पित नहीं कर सकते. ब्राउन ने कहा कि समस्या यह है कि अगर चोकसी को इसलिए वापस भेजा जाता है कि वह एंटीगुआ का नागरिक है जबकि भले ही उसकी नागरिकता अस्थिर है, फिर भी उसे संवैधानिक एवं वैधानिक संरक्षण प्राप्त है. हमें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि आखिरकार चोकसी की नागरिकता रद्द की जाएगी क्योंकि उसने अपने बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया था.

    ब्राउन ने रेडिशा शो में बताया कि चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर विमान भारत से आया है. भारतीय प्राधिकारों ने इस बारे में हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. कतर की एक्जीक्यूटिव उड़ान ए7सीईई के सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस विमान ने 28 मई को तड़के तीन बजकर 44 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी और उसी दिन स्थानीय समयानुसार दिन में एक बजकर 16 मिनट पर डोमिनिका पहुंचा.
    डोमिनिका के उच्च न्यायालय ने चोकसी को उसके यहां से ले जाने पर रोक लगा दी है और इस मामले में दो जून को खुली अदालत में सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा. चोकसी ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआ और भारतीय की तरह दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने उसे एंटीगुआ और बारबुडा में जॉली बंदरगाह से अगवा किया और उसे डोमिनिका ले गए.

    डोमिनिका से चोकसी की एक तस्वीर सामने आयी है जिसमें उसकी आंखें सूजी हुई थीं और उसके हाथ पर खरोंच के निशान थे. चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धनराशि का कथित तौर पर गबन किया. नीरव मोदी लंदन की एक जेल में बंद है और वह भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है. चोकसी ने 2017 में एंटीगुआ एंड बारबुडा की नागरिकता ली थी और जनवरी 2018 के पहले हफ्ते में भारत से भाग गया था. इसके बाद ही यह घोटाला सामने आया था. दोनों ही सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं. पीएम गैस्टन ब्राउन ने डोमिनिकन सरकार से कहा है कि मेहुल चोकसी को एंटीगुआ नहीं, भारत भेजा जाना चाहिए. मेहुल चोकसी के कथित अपहरण, यातना और अवैध गिरफ्तारी का मामला डोमिनिकन हाई कोर्ट के सामने लंबित है. अदालत ने मेहुल चोकसी के किसी अन्य देश में प्रत्यर्पण पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है. अगली सुनवाई 2 जून को होगी. दूसरी तरफ भारत डोमिनिका से मेहुल चोकसी को सीधे भारत वापस लाने की संभावनाएं तलाश रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेल कंपनियों ने फिर दिया झटका: बढ़ाये पेट्रोल और डीजल के दाम
    Next Article इमरान का सशर्त बातचीत प्रस्ताव, भारत का दोटूक जवाब- पहले बंद करे आतंकवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.