Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IMA ने रामदेव को दिया 1000 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस
    Breaking News Headlines

    IMA ने रामदेव को दिया 1000 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून: एलोपैथी डॉक्टरों के खिलाफ बयान देकर योगगुरु रामदेव मुसीबत में फंस गए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) उत्तराखंड ने योगगुरु को 1000 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस में रामदेव से कहा गया है कि वे अगले 15 दिन में अपने बयान के खंडन का वीडियो जारी करें साथ लिखित रूप से माफी भी मांगें।आईएमए द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि यदि रामदेव 15 दिन के भीतर खंडन का वीडियो और लिखित माफी नहीं मांगते हैं तो उनसे मानहानि के लिए 1000 करोड़ रुपए की मांग की जाएगी। इसके साथ ही रामदेव से यह भी कहा गया है कि वे 72 घंटे के अंदर कोरोनिल किट के भ्रामक विज्ञापन को सभी स्थानों से हटाएं।उल्लेखनीय है कि स्वामी रामदेव ने एलोपैथी को स्टूपिड और दिवालिया साइंस कहा था। उनका कहना था कि एलोपैथिक दवाइयां खाने से लाखों लोगों की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद रामदेव ने अपना यह बयान वापस ले लिया था।इससे पहले कि यह विवाद और थमता रामदेव ने एक बार फिर एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति पर सवाल उठा दिए। इस बार उन्होंने पतंजलि के लेटरपैड पर अपने हस्ताक्षर से जारी चिट्ठी में आईएमए से 25 सवाल किए थे। पत्र में रामदेव ने हेपिटाइटिस, मधुमेह, लीवर सोयराइसिस आदि के इलाज से जुड़े मुद्दे उठाए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAir India ने यात्रियों को दी राहत, अब 30 जून तक फ्री में बदल सकते हैं यात्रा की तारीख
    Next Article अदालत पहुंचा WhatsApp, कहा- नए कानूनों से खत्म हो जाएगी प्राइवेसी

    Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    June 24, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.