Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के दिशा-निर्देशानुसार कार्यालय कर्मियों एवं पदाधिकारियों को यास तुफान को लेकर कार्यस्थल पर डटे रहने का दिया गया निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के दिशा-निर्देशानुसार कार्यालय कर्मियों एवं पदाधिकारियों को यास तुफान को लेकर कार्यस्थल पर डटे रहने का दिया गया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *▪️चक्रवात तूफान ‘यास’ को लेकर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    *▪️कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नदी किनारे निचले इलाकों का किया दौरा, रहवासियों को तूफान के सम्बंध में किया अलर्ट, शेल्टर हाउस में शरण लेने की भी किया अपील*

    *▪️उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के दिशा-निर्देशानुसार कार्यालय कर्मियों एवं पदाधिकारियों को कार्यस्थल पर डटे रहने का दिया गया निर्देश*
    —————————

    मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय ने चक्रवात तूफान यास को लेकर नगर प्रबंधक, सीएमएम, सहायक एवं कनीय अभियंता एवं कार्यालय कर्मियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने चक्रवात तूफान यास के कारण तेज बारिश, वज्रपात एवं आंधी-तूफान की आशंकाओं को देखते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि प्रतिनियुक्ति स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें कि आंधी-बारिश के दौरान वे घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। आसमानी बिजली , जलजमाव आदि से समस्या हो सकती है इसीलिए सभी लोग अपने घर में ही सुरक्षित रहें।
    नगर निगम कार्यालय द्वारा बनाए गए शेल्टर होम में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, गद्दा, तकिया, बेडशीट आदि के इंतजाम के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई ।

    कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय द्वारा मानगो नगर निगम के निचले क्षेत्रों जहां जलजमाव की सम्भावना रहती है वैसे स्थानों का दौरा किया गया एवं आसपास के लोगों को जागरूक करते हुए अलर्ट किया गया साथ ही लोगों को कार्यालय द्वारा बनाए गए शेल्टर होम के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने राम नगर, श्याम नगर, इन टैक्वेल, चाणक्यपुरी, यशु भवन, गौड़ बस्ती के निचले क्षेत्रों में, वर्कर्स कॉलेज के निचले क्षेत्रों का दौरा किया तथा चक्रवात तूफान को लेकर लोगों को आंधी-बारिश, जलजमाव के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की।आवश्यकतानुसार एवं आपदा की स्थिति में लोगों को नगर निगम द्वारा बनाए गए शेल्टर होम में आश्रय लेने का अनुरोध किया गया।

    *▪️शेल्टर होम के देखरेख हेतु प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी का नाम एवं नंबर निमन्वत है-*

    1. जितेंद्र कुमार 8709006752

    2. दिनेश्वर यादव 8825387055

    3. निर्मल कुमार 7992320230

    4. निशांत कुमार 9304927933

    बैठक में नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, सीएमएम निर्मल कुमार, नगर प्रबंधक राहुल कुमार, निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव, कनीय अभियंता सुबोध कुमार नंदू कुमार एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिला अध्यक्ष ने नाली निर्माण में अनियमितता का लगाया आरोप,संलिप्त पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.