Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक इरफान अंसारी ने पेश की मिसाल,रजामडीह के बिजली मिस्त्री गोपाल मलिक के शव को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया
    Breaking News झारखंड

    विधायक इरफान अंसारी ने पेश की मिसाल,रजामडीह के बिजली मिस्त्री गोपाल मलिक के शव को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक इरफान अंसारी ने पेश की मिसाल,रजामडीह के बिजली मिस्त्री गोपाल मलिक के शव को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया

    संवाददाता

    जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी जामताड़ा एनएसी के वार्ड नंबर 14 के रजामडीह पहुंचे |जहां कल 30 वर्षीय गोपाल मलिक, जो पेशे से बिजली मिस्त्री था, की मौत हो गई।रात के सोने के क्रम में उसके ब्रेन में कीड़े घुस जाने के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया और वो धनबाद के पीएमसीएच हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे बूढ़ा मां-बाप पत्नी एवं एक बेटा और एक बेटी को छोड़कर चला गया। परिवार में वह एकमात्र कमाने वाला था जो मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। हर किसी के बुलावे पर वह पहुंच जाता था। आज अचानक उसके चले जाने से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया।पूर्व में विधायक ने गोपाल मलिक को बचाने की बहुत कोशिशें की। धनबाद से लेकर रांची तक सारी व्यवस्था कराया परंतु ईश्वर को कुछ और मंजूर था।उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस परिवार को मैं गोद ले रहा हूं और इस परिवार को जो भी मदद की आवश्यकता होगी वह मैं करूंगा। उन्होंने अपने जेब से सारे राशि निकालकर परिवार वालों के हाथों में सौंपा और कहा कि आप लोग चिंता ना करें इरफान अंसारी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा।कहा मेरा मानना है कि जो मुसीबत में काम आता है उससे सच्चा साथी कोई नहीं हो सकता और यह तो एक पुण्य का काम है।इस अवसर पर वार्ड के सभी लोगों ने कहा कि विधायक गरीबों के मसीहा हैं। जिस प्रकार उन्होंने गोपाल को बचाने के लिए हर कोशिश किया वह सराहनीय है। एक चीज़ तो साफ हो गई कि जिस प्रकार हम लोग जात पात के नाम पर बँट जाते हैं वह सरासर गलत है।हमारे विधायक ऐसे मिले हैं जो निस्वार्थ होकर धर्म से ऊपर उठकर हम सभी लोगों की मदद करते हैं और दुख में काम आते हैं।आज हम सब भी कसम खाते हैं कि ऐसे विधायक को अब हम लोग भी नहीं छोड़ेंगे और कोई भी गलती अब भविष्य मे नहीं करेंगे।विधायक ने अपने कार्यों से सबका दिल जीत लिया है।विधायक ने कहा मौके पर गोपाल की मां ने कहा कि मेरा बेटा भाजपा के एक नेता के घर मे मिस्त्री का काम करता था लेकिन जब मुसीबत में मदद मांगने के लिए गया तो उसने मुंह मोड़ लिया और ऐसे समय में आपने हमारा साथ दिया।बातें सुनकर विधायक काफी भावुक हो उठे और कहां कि जात पात धर्म से ऊपर उठकर गरीबों की मदद करना ही मेरा धर्म है। यह बातें कहते हुए विधायक शव को लेकर शमशान की ओर चल पड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयास चक्रवातीय तूफान’ के मद्देनजर उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को सतर्क रहने की की अपील
    Next Article भाजपा जिला अध्यक्ष ने नाली निर्माण में अनियमितता का लगाया आरोप,संलिप्त पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.