Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस झारखंड
    Breaking News झारखंड

    विधायक सरयू राय का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस झारखंड

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे , लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने निर्दलीय विधायक सरयू राय द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के विवादित चिकित्सक और आदित्यपुर स्थित 111सेव लाइफ नर्सिंग होम के संचालक डॉ. ओपी आनंद के पक्ष में दिये गये बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि कानून के जानकार सरयू राय को यह भी मालूम होना चाहिए कि गलत कार्यों को प्रश्रय देने वालों के खिलाफ भी भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जो निजी नर्सिंग होम संचालक प्रशासनिक कार्यां में बाधा पहुंचाता हो और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करने की बजाय, उनका बचाव करने के लिए आगे आने वाले लोगों की मंशा पर कई तरह का संदेह उत्पन्न होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि डॉ0 ओपी आनंद के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें मिल रही थी और यहां तक की मरीजों के परिजनों ने भी उनके खिलाफ दोहन करने समेत कई तरह की शिकायत करते हुए प्रशासन को आवश्यक साक्ष्य भी उपलब्ध कराने का काम किया है।
    प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव कहा कि विधायक सरयू राय राय का इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले को निपटाने की सलाह देना ये कौन सा व्यावसायिक दृष्टिकोण है जो कहीं से भी उचित नहीं है। इस मामले में पुलिस-प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है, सभी कार्रवाई विधिसम्मत तरीके से और साक्ष्यों के आधार पर किये जा रहे है और ऐसे लोगों पर गठबंधन सरकार में हर हाल में कार्रवाई होकर रहेगी।
    प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि विधायक सरयू राय जिस आरएसएस के पाठशाला से पढ़ कर आये और मनमाने तरीके से सर्टिफिकेट बांटने का काम करते है, वह इस सरकार में नहीं चलने वाला है। डॉ0 ओपी आनंद के पक्ष में सरयू राय के प्रेम उमड़ने का क्या करना हो सकता है, इसका चोला भी जल्द ही जनता के सामने बेनकाब हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयास साइक्लोन से निपटने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिए प्रधान सचिव को निर्देश
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमण के उन्मूलन हेतु “ग्राम स्तर पर सर्वे एवं रैपिड एंटीजन जांच कार्यक्रम” का ऑनलाइन शुभारंभ किया

    Related Posts

    रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर सांस्कृतिक चेतना का संदेश

    May 9, 2026

    राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

    May 9, 2026

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर सांस्कृतिक चेतना का संदेश

    राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    जामताड़ा की रेल सुविधाओं को लेकर पहल, मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

    बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह

    फतेहपुर में स्कूलों व योजनाओं का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

    एफसीआई गोदाम व आरोग्य केंद्र निरीक्षण में मिली खामियां, कार्रवाई के निर्देश

    करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    मंडल कारा जामताड़ा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली

    झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.