Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौकीदारों ने जिला प्रशासन व राज्य के मुखिया हेमंत से वेतन भुगतान की लगाई गुहार
    Breaking News झारखंड

    चौकीदारों ने जिला प्रशासन व राज्य के मुखिया हेमंत से वेतन भुगतान की लगाई गुहार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: बीते 3 महीना से चौकीदारों को वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों के समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है| गौरतलब है कि चौकीदारों से रात-दिन काम भी लिया जाता है| थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में भी चौकीदारों की एक अहम भूमिका रहती है|ऐसे में अगर चौकीदारों का 3 महीने का वेतन भुगतान नहीं होना काफी दुखद जैसी बात कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है| यह हाल जामताड़ा जिला के बागडेहरी थाना के चौकीदारों की बताई जा रही है| मालूम हो कि जिले के अन्य थाना के चौकीदारों की भी स्थिति यही है|मालूम हो कि बागडेहरी थाना में कुल 21 चौकीदार है|मौके पर थाना के चौकीदार सरत गोप, स्वपन कुमार , रब्बान खान, रामकृष्ण बावरी, मधुसूदन मिर्धा, स्वाधीन बावरी, परिमल बावरी ,सुरेश डोम, रामचंद्र बावरी, मुख्तार हुसैन खान, नीलमाधव बावरी, जादू डोम, शोयलेन गोप, कुणाल कर्मकार, लालचंद बावरी, सुखेन बावरी, जवाहरलाल बावरी, निर्मल बावरी ,जोबा बावरी, जीवन सोरेन,लाल्टू बावरी ने सोमवार को बागडेहरी थाना परिसर में कोविड-19 का अनुपालन करते हुए कहा कि उन लोगों को बीते 3 महीने से वेतन भुगतान नहीं होने से परिवार चलाना काफी मुश्किल हो गया है| परिवार के समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है| कहा कि बीते 3 महीने से राशन दुकानदार सहित अन्य आवश्यक सामान खरीदने में दुकान में काफी उधार भी हो गया है| जिसको लेकर दुकानदार भी आनाकानी करते हैं| साथ ही साथ राशन देने में भी कतराते हैं| ऐसे में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है| यही नहीं इसके साथ साथ आवश्यक कार्य से जिला मुख्यालय भी जाना पड़ता है जो कि लगभग 70 -80 किलोमीटर दूर है|जिसमें भी काफी पेट्रोल खर्च होता है |इस तरह से वर्तमान में अभी हम चौकीदारों के बीच काफी मुश्किल समय कट रहा है |चौकीदारों ने जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन से मांग किया है कि जल्द से जल्द बकाया वेतन भुगतान किया जाए |ताकि इस कोरोना काल में उनके परिवारों के बीच भी किसी प्रकार की समस्या ना हो| वही चौकीदारों ने यह भी कहा उन लोगों को पूर्ण विश्वास है कि उनकी मांगे जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य के मुखिया भी जरूर सुनेंगे|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक इरफान अंसारी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में 265 चापाकल लगवाने का कार्य कराया प्रारंभ
    Next Article भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कदमा के कई एरिया में मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण

    Related Posts

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.