Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक इरफान अंसारी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में 265 चापाकल लगवाने का कार्य कराया प्रारंभ
    Breaking News झारखंड

    विधायक इरफान अंसारी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में 265 चापाकल लगवाने का कार्य कराया प्रारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक इरफान अंसारी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में 265 चापाकल लगवाने का कार्य कराया प्रारंभ

    संवाददाता

    जामताड़ा: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती गर्मी में लोगों को पेयजल की दिक्कतों को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने पूरे क्षेत्र में 265 चापाकल लगवाने का कार्य को प्रारंभ करने के लिए मेंझिया पहुंचे। विधायक द्वारा खुद गांव-गांव निरीक्षण कर खराब पड़े चापाकल की मरम्मत तथा नया चापाकल लगवाने का कार्य कर रहे हैं और इसी दौरान लोगों की समस्याओं से भी अवगत हो रहे हैं।मौके पर विधायक ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए उनके निर्देशानुसार स्थल पर बोरिंग कार्य की शुरुआत की। मौके पर विधायक ने कहा कि पूरे क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही जलस्तर काफी नीचे चला जाता है एवं प्रखंड के तमाम गांव में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए चापाकल लगवाए जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को इस महामारी के बीच पानी की समस्या से जूझना ना पड़े। अब लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।बोरिंग हो जाने के बाद लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।आगे विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुये कहा कि जिनके पहल से आज सभी विधायकों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में चापाकल लगवाया जा रहा है। पूर्व की भाजपा सरकार में लोगों को पानी की घोर किल्लतो का सामना करना पड़ा था और लोगों को चापाकल नहीं मिल पा रहा था। लोग प्यास से जूझ रहे थे और वे लोग भाजपा को कभी माफ नहीं कर सकते। आज मैं भाजपा के लोगों से भी कहना चाहता हूं कि आप लोग भी आगे आएं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शाबाशी दे| जिनके प्रयास से आज लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है।आज ग्रामीणों के चेहरे पर जो खुशी देखने को मिली उससे अच्छा अनुभव कभी नहीं हो सकता।मौके पर कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता, मुखिया कमली देवी, भागीरथ पंडित, चंदन दास ,मजीद अंसारी, जलाल अंसारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त से मांग करते हुए कहा सभी पीएच कार्डधारियों को सही समय में सही अनाज मिले
    Next Article चौकीदारों ने जिला प्रशासन व राज्य के मुखिया हेमंत से वेतन भुगतान की लगाई गुहार

    Related Posts

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    September 8, 2026

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    September 8, 2026

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    September 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    दशमत मार्डी के निधन पर झामुमो ने जताया शोक

    आसंगी चेकडैम से दोनों युवकों के शव बरामद

    गीता कोड़ा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    डकैती की साजिश रच रहे छह अपराधी गिरफ्तार

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में बोट से पहुंचे गन्ना मंत्री

    गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बोट से किया दौरा

    वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.