Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई में 1 करोड़ की चरस के साथ पकड़ाई 75 साल की बुजुर्ग महिला ड्रग पेडलर
    Breaking News अपराध

    मुंबई में 1 करोड़ की चरस के साथ पकड़ाई 75 साल की बुजुर्ग महिला ड्रग पेडलर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से पूरे देश में ड्रग्स पैडलर पर शिकंजा कसा जाने लगा है. इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है.मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-7 ने मुंबई के बांद्रा इलाके से दो ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल है. क्राइम ब्रांच ने इनके पास से 3 किलो 800 ग्राम मनाली चरस बरामद की है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 18 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है.
    मुंबई क्राइम ब्रांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बांद्रा पश्चिम के वॉटरफील्ड रोड, चिंचवाड़ी, साने गुरुजी सेवा मंडल के पास एक शख्स चरस बेचने आने वाला है. उसकी उम्र 55 साल के आसपास बताई गई थी. सूचना के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-7 ने एक टीम तैयार की और ड्रग पैलडर को पकड़ लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने 7 गोले चरस के बरामद किए हैं.

    आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह माल किसी महिला से लेकर आ रहा था. आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच में महिला के घर पर छापा मारा और उसके घर से 3 किलो 800 ग्राम मनाली चरस बरामद की. महिला की उम्र 75 साल बताई जा रही है. दोनों ड्रग पेडलर को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को 27 मई तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRRR : फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स की करोड़ों में हुई डील
    Next Article कोरोना को इंडियन वैरिएंट बताने पर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ पर प्रकरण दर्ज..!

    Related Posts

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    September 15, 2026

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    September 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.