Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 18+ के रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने की जरूरत , वैक्सीन के सुरक्षा घेरे में सब लाए जाएं
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    18+ के रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने की जरूरत , वैक्सीन के सुरक्षा घेरे में सब लाए जाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2021Updated:May 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    18+ के रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने की जरूरत , वैक्सीन के सुरक्षा घेरे में सब लाए जाएं

    देवानंद सिंह
    देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण के दायरे में लाने की शुरुआत इस महीने की पहली तारीख से हुई, जिसे आज एक पखवाड़ा से ज्यादा हो गया पहले के दोनों चरणों में टीका लगवाने को लेकर आम जनों में कुछ हिचक दिख रही थी, लेकिन जैसे ही 18 प्लस वालों के लिए टीकों की राह खुली, यह हिचक जैसे छूमंतर हो गई। टीकाकरण शुरू होने से पहले ही 1.23 करोड़ युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके थे।
    चूंकि इस आयु वर्ग के लोगों के टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, इसलिए देश भर से युवा टीके के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। मगर इससे भी कहीं बड़ी संख्या उन लोगों की है, जो रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की इस भीड़ को गुमसुम से देख रहे हैं। वे वयस्क हैं, टीका लगवाने की पात्रता रखते हैं, उनकी इच्छा भी है टीका लगवाकर संक्रमण का खतरा कम कर लेने की, लेकिन वे लाचार महसूस कर रहे हैं। टीका लगवाना तो दूर, उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाना ही नामुमकिन सा लग रहा है। इनमें ज्यादातर ऐसे गरीब और अशिक्षित लोग हैं, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है।
    आंकड़ों की बात करें तो आज भी देश की आबादी का 56 फीसदी हिस्सा स्मार्टफोन से वंचित है। जिन लोगों ने किसी तरह सेकंडहैंड स्मार्टफोन हासिल कर लिया है, उनमें से भी बहुत से ऐसे हैं जो इसका ठीक से इस्तेमाल करना नहीं जानते। उस पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना उनके वश की बात नहीं है। जाहिर है, ऐसे तमाम लोग अभी पूरी तरह उपेक्षित महसूस कर रहे होंगे। उन्हें लग रहा होगा जैसे उनके लिए कोई सोच ही नहीं रहा। किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में आबादी के किसी छोटे-बड़े हिस्से की तो छोड़िए, एक भी नागरिक की ऐसी मनोदशा स्वीकार नहीं की जा सकती।
    इसीलिए यह मांग उपयुक्त है कि टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता खत्म की जाए और उसकी प्रक्रिया को इतना सरल बनाया जाए कि हर व्यक्ति को वह अपनी पहुंच के अंदर महसूस हो। हालांकि सरकार का यह कहना भी गलत नहीं कि खुद रजिस्ट्रेशन न करवा पाने वाले लोग भी पंचायतों की ओर से खोले गए कॉमन सर्विस सेंटर की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, दोस्तों, रिश्तेदारों से भी मदद ली जा सकती है।
    आज स्थिति यह है कि बुकिंग शुरू होती है और 2 मिनट के अंदर स्लॉट पूरा बुक हो जाता है इससे ऐसा प्रतीत होता है की कहीं ना कहीं इसमें खामियां है झारखंड में ऐसे शिकायत करने वालों की संख्या हजारों में है
    लेकिन ज्यादा अहम बात यह है कि आज जब कोरोना की दूसरी लहर यूं ही कहर ढाए हुए है तो अस्पतालों या टीका केंद्रों पर अप्रत्याशित भीड़ न इकट्ठा हो जाए, इसलिए भी रजिस्ट्रेशन जैसी प्रक्रिया जरूरी है और इस पर जिला प्रशासन की पैनी नजर भी है उम्मीद की जानी चाहिए कि कुछ समय बाद जब टीकाकरण तेज होगा और शुरुआती भीड़ कम होगी, तब यह प्रक्रिया भी ज्यादा सहज बनाई जा सकेगी और उसमें सबका शामिल होना भी आसान होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कब तक लग जाएगी सभी युवाओं को कोरोना की वैक्सीन? स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया
    Next Article ONGC के पोतों के समुद्र में फंसने की जांच करेगी हाईलेवल कमेटी

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.