Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने गुजरात में चक्रवाती तूफान ताउते से हुई तबाही पर दी 1000 करोड़ रुपए की तत्काल राहत
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने गुजरात में चक्रवाती तूफान ताउते से हुई तबाही पर दी 1000 करोड़ रुपए की तत्काल राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ताउते से प्रभावित गुजरात को तात्काल राहत के लिए 1000 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की है. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने सभी प्रभावित राज्यों में चक्रवात ताउते के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने का भी ऐलान किया.

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ताउते से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुजरात और केंद्र शासित क्षेत्र दीव के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर एक समीक्षा बैठक भी की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि ताउते चक्रवात से पैदा हुई परिस्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है और राज्य सरकारों द्वारा नुकसान का ब्योरा भेजे जाने के बाद उन्हें भी तत्काल केंद्रीय सहायता मुहैया कराई जाएगी.

    मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख

    प्रधानमंत्री ने च्रकवात ताउते से देश के विभिन्न हिस्सों में प्रभावित हुए लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई. पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेशों दमन और दीव तथा दादर और नागर हवेली में चक्रवात के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की.

    पीएम ने राज्य की जनता को दिया आश्वासन

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान राज्य की जनता को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी और प्रभावित क्षेत्रों में संसाधनों के पुनर्निमाण में हरसंभव मदद करेगी. मोदी चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय गुजरात दौरे पर  भावनगर पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनका स्वागत किया. उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के जरिए चक्रवात ताउते से प्रभावित अमरेली, गिर सोमनाथ और भावनगर जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article26 मई के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा, जानें पूजा और महत्व
    Next Article एमपी के मंडला में केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते की गाड़ी पर हमला, काफिला में घुसे युवक ने की वारदात, गिरफ्तार

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.