Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीपुल प्रीमियर लीग के चौथे दिन गोलमुरी किंग्स और स्टील सिटी वॉरियर्स में भिड़ंत, लगे 33 चौके
    Breaking News Headlines झारखंड

    पीपुल प्रीमियर लीग के चौथे दिन गोलमुरी किंग्स और स्टील सिटी वॉरियर्स में भिड़ंत, लगे 33 चौके

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पीपुल प्रीमियर लीग के चौथे दिन गोलमुरी किंग्स और स्टील सिटी वॉरियर्स में भिड़ंत, लगे 33 चौके

    ◆ सरप्राइज गेस्ट के रूप में पहुँचकर भारतीय क्रिकेटर सौरव तिवारी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का मनोबल
    ◆ मानवता और सेवा भावना की अप्रतिम उदाहरण है पीपीएल का आयोजन : सौरव तिवारी
    ◆ कोविड को हराना है तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और वैक्सिन जरूर लें : क्रिकेटर सौरव तिवारी

    नम्या फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर ब्लड बैंक में चल रही पीपुल प्रीमियर लीग (PPL) में चौथे दिन कुल 33 चौके लगे। उक्त मैच में जेएसआर किंग्स गोलमुरी और मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी वॉरियर्स की टीमों में रोचक मुकाबला हुआ। मैच में गोलमुरी किंग्स के कप्तान जयदीप मुखर्जी की अगुवाई में टीम ने 12 यूनिट रक्त संग्रहित कराया। इससे टीम ने 12 चौकों की मदद से 48 रन का स्कोर प्राप्त किया। वहीं जवाब में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी वॉरियर्स की टीम ने ताबड़तोड़ 21 यूनिट रक्त संग्रहित कराकर 84 रन बटोर लिया। उक्त मैच में बतौर सरप्राइज गेस्ट पहुँचकर भारतीय क्रिकेटर सौरव तिवारी ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया और पीपुल प्रीमियर लीग के आयोजन को अनुकर्णीय बताया। भारतीय क्रिकेट टीम सहित आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के युवा विस्फोटक बल्लेबाज सौरव तिवारी ने मीडिया को संबोधित करने के क्रम में बताया कि जरूरी नहीं कि हर मैच क्रिकेट के मैदान पर खेली जाये, पीपीएल जैसे टूर्नामेंट की सार्थकता इसी में है कि ये आयोजन मानवता और सेवा भावना की अप्रतिम उदाहरण है। भारतीय क्रिकेटर सौरव तिवारी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनका अभिनंदन भी किया। उन्होंने जमशेदपुर के लोगों से आह्वान किया कि यदि आप तंदरुस्त हैं तो वैक्सिनेशन से पूर्व अवश्य ही रक्तदान करें ताकि किसी जरूरतमंद को समय पर मदद मिल सके। इस दौरान अचानक जब क्रिकेटर सौरव तिवारी जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचें तो वहाँ मौजूद लोगों में सेल्फ़ी लेने और साथ मे तस्वीर लेने की होड़ मच गई। उन्होंने सबके स्नेह का आदर करते हुए सोशल डिस्टेंडिंग को ध्यान में रखकर एक एक कर फ़ोटो लेने दिया। ब्लड बैंक के स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सौरव तिवारी संग सेल्फ़ी लेने की इच्छा जताई तो युवा बल्लेबाज ने मुस्कुराते हुए उनके आग्रह का सम्मान रखा। उन्होंने कहा कि उस चुनौतीपूर्ण समय में स्वास्थ्यकर्मी ही कोरोना योद्धा हैं। इससे पूर्व दोपहर लगभग 2 बजे क्रिकेटर सौरव तिवारी स्वयं अपनी कार चलाकर ब्लड बैंक पहुंचें। यहाँ नम्या फाउंडेशन की ओर से शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। सौरव तिवारी ने पीपीएल के आयोजन सम्बंधित जानकारी भी लिया और एक एक कर रक्तदाताओं से भी मिलें। इस दौरान नम्या फाउंडेशन की ओर से निधि केडिया, अंकित आनंद, पूर्णेन्दु शेखर पात्रा, निखिल शारदा, चंचल भाटिया, इंदरजीत सिंह के अलावे पीपीएल के विभिन्न टीमों से राहुल तिवारी, गौरव कुशवाहा, हृतिक चौबे, जयदीप मुखर्जी, सुमित देबुका, आनंद अग्रवाल, मोहित मूनका सहित अन्य मौजूद थें। बुधवार को हुए मुकाबले में आनंद अग्रवाल की कप्तानी में स्टील सिटी वॉरियर्स ने बड़े अंतर से लीड प्राप्त कर ली है। गुरुवार को टेल्को रेड पैंथर्स की टीम और जुगसलाई मास्क की टीमें आमने सामने होंगी।

    ◆ अबतक के मैचों के अनुसार स्कोर बोर्ड :-

    1) मानगो टाइगर्स – 132 रन
    2) स्टील सिटी वॉरियर्स – 102 रन
    3) जमशेदपुर किंग्स गोलमुरी – 60 रन
    4) सोनारी वॉरियर्स – 54 रन
    5) जुगसलाई मास्क – 40 रन
    6) टेल्को रेड पैंथर्स – 36 रन
    7) एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स – 20 रन
    8) बिष्टुपुर रोट्रैक्ट वॉरियर्स – 16 रन
    9) परसुडीह 3S – 10 रन
    10) माँ रंकिनी कोविड केयर – 04 रन
    11) सीएमकेएस आदित्यपुर – 00

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु दारोगा को एसीबी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया घूस के सात हजार रुपये बरामद
    Next Article जामताड़ा में कल से शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट का काम:विधायक इरफान

    Related Posts

    मौनी बाबा मंदिर आश्रम में आग, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

    August 22, 2026

    छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद करे भाजपा : विक्टर सोरेन

    August 22, 2026

    बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मौनी बाबा मंदिर आश्रम में आग, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

    छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद करे भाजपा : विक्टर सोरेन

    बारीडीह पार्क महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

    चौथी सोमवारी 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक

    झारखंड की विलुप्त होती लोककलाओं के संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला

    यशोदा हॉस्पिटल्स ने झारखंड में बढ़ाई स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, रोबोटिक सर्जरी की खूबियां बताईं

    यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को मजबूत किया; उन्नत गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी पर जोर

    घाटशिला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: गांजा-ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

    विज्ञापन के दबाव में पत्रकारिता का संकट: सच बेचने की मजबूरी

    भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा: राष्ट्रीय संप्रभुता और सिलीगुड़ी गलियारे की चुनौतियाँ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.