Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कोविड जाँच की बदइंतजामी पर नाराजगी व्यक्त की 
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कोविड जाँच की बदइंतजामी पर नाराजगी व्यक्त की 

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कोविड जाँच की बदइंतजामी पर नाराजगी व्यक्त की

    ● जिला प्रशासन को भाजपा की नसीहत, 48 घन्टो में यदि रिपोर्ट नहीं दे सकतें तो जांच के नाम पर दिखावा करना बंद हो।

    जमशेदपुर में सरकारी अस्थाई कोविड जाँच केंद्रों पर जाँचे गये नमूनों के रिपोर्ट में देरी और गड़बड़ी पर भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस आशय में बदइंतजामी का ठीकरा राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के माथे पर फोड़ा है। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में कोविड जाँच में लापरवाही और शिथिलता बरती जा रही है। जाँचें गये नमूने के रिजल्ट आने में 15 दिनों से अधिक समय लगाये जा रहे हैं,दिनेश कुमार ने बताया कि वे स्वयं जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत साकची गोलचक्कर पर 6 मई को RTPCR जांच करवाये लेकिन आज तक रिपोर्ट नही मिला तो कई मामलों में देरी के दुष्परिणाम देखने को मिली है। दिनेश कुमार ने बिरसानगर निवासी जन्मेजय ठाकुर के मामले को उठाते हुए सरकार और जिला प्रशासन के कोविड जाँच केंद्रों की कार्यसंस्कृति पर गंभीर सवाल खड़े किए है। दिनेश कुमार ने बताया कि जन्मेजय ठाकुर ने कोविड के लक्षण महसूस करने पर स्वयं ही सरकारी कोविड जाँच केंद्र पर जाकर 29 अप्रैल को कोरोना जाँच करवाया। काफ़ी दिन बीतने पर भी उन्हें रिपोर्ट नहीं मिला। इस बीच तबियत अधिक बिगड़ने पर वे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती हो गये। अस्पताल के द्वारा हुए ट्रुनेट जाँच में 5 मई को उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया और टीएमएच में इलाज शुरू हो गया और वे अभी तक अपना इलाज करवा रहे है,14 मई को जन्मेजय ठाकुर के मोबाइल पर मैसेज आया कि वे कोविड निगेटिव हैं। यह मैसेज 29 अप्रैल को कराई गई कोविड जाँच के आलोक में था। इसे घोर लापरवाही और बदइंतजामी की पराकाष्ठा बताते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार से ऐसे मामलों में छतिपूर्ति देने की माँग की है। कहा कि सरकारी केंद्रों पर व्याप्त शिथिलता के कारण मरीजों को देर से जानकारी मिल रही है, परिणामस्वरूप मरीज गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं। वहीं कई मामलों में तो देरी के कारण मृत्यु तक भी हो रही है। ऐसे मामलों को अक्षम्य बताते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने सख्त नियम बनाने की माँग की है ताकि जाँच केंद्रों की जवाबदेही तय हो सके। कहा कि यदि 48 घँटों की समयावधि के अंदर जाँच रिपोर्ट नहीं दी जा सकती तो ऐसे जाँच केंद्रों के नाम पर दिखावा करना बंद होना ही हितकर होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडायवर्सन टूटने से आवागमन में लोग कर रहे दो-चार
    Next Article भाजयुमो निरंतर पहुँचा रहा जरूरतमंदों तक मोदी आहार, एमजीएम समेत कई क्षेत्रों में कार्यकर्ता दे रहे सेवा

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.