पेंशन का राशि मिलने से लाभुकों में खुशी
जामताड़ा: बीते 4 महीना से कुंडहित के विधवा तथा वृद्धाओं को पेंशन का राशि नहीं मिला था| जिससे इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई थी| भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने जैसे हो गई थी,कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है|इसके लेकर बीते दिन प्रमुखता से खबरें भी प्रकाशित की गई थी| वही लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि पेंशन का राशि 4 महीने का अब मिला है| इससे पेंशन राशि के लाभुकों में खुशी देखी जा रही है| बता दे जो मायूसी थी वह अब दूर हट गई है|