Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामगढ़ सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines झारखंड

    रामगढ़ सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामगढ़. कुज्जू थाना क्षेत्र के पैती एनएच-33 पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लाेगों की मौत हो गई। सभी आरा (बिहार) से बच्चे का मुंडन कर इनोवा कार से अपने हटिया (रांची) स्थित आवास पर आ रहे थे। दुर्घटना इनोवा कार और ट्रक के आमने-सामने की टक्कर की वजह से हुआ। हादसे के बाद ट्रक को मौके पर ही छोड़ ड्राइवर भाग निकला। दुर्घटना में दोनों ही गाड़िया एक-दूसरे में घुस गई थी। इस वजह से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।
    मृतकों की पहचान सत्यनारायण सिंह (73), इनका बेटा अजीत कुमार सिंह (28), सत्यनारायण सिंह के दामाद मंटू कुमार सिंह (32), मंटू की पत्नी सरोज सिंह (30), सत्यनारायण सिंह के दूसरे दामाद सुबोध कुमार सिंह, इनकी पत्नी रिंकू, मंटू की बेटी कली कुमारी (13), बेटा रौनक कुमार (4), सुबोध की बेटी रूही कुमारी(7), इनोवा ड्राइवर अंचल पांडेय (33) के रूप में की गई। मंटू कुमार सिंह के चार वर्षीय पुत्र रौनक का आरा में मुंडन था। यहीं से सभी लोग इनोवा में सवार होकर वापस रांची आ रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।
    मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा जब पैती एनएच-33 पटना-रांची मार्ग पर चल रही थी तो गलती से वो दूसरे रोड पर चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टक्कर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और यह घटना हुई। इनोवा सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और शवों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। फिलहाल शवों को रामगढ़ के सदर अस्पताल में रखा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी रांची भेजा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीपीएम ने घोषित किए उम्मीदवार, कांग्रेस मान रही है गठबंधन के लिए ‘बड़ा झटका’
    Next Article जय हिंद साभार

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.