Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के सीएम ने कहा: कोरोना से मृत कर्मियों को 5 लाख रुपए नगद, अनुकम्पा नियुक्ति मिलेगी
    Breaking News Headlines राजनीति

    एमपी के सीएम ने कहा: कोरोना से मृत कर्मियों को 5 लाख रुपए नगद, अनुकम्पा नियुक्ति मिलेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल:मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर कई फं्र ट लाइन वर्कर्स की मौत हो गई है, जिसमें डाक्टर, नर्स, पुलिस के जवान है. जिसके चलते अब सीएम शिवराजसिंह चौहान दो योजनाएंं लागू करने जा रहे है, एक मुख्यमंत्री कोविड 19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना व विशेष अनुग्रह योजना है, जिसकी घोषण आज सीएम शिवराजसिंह चौहान ने की है.बताया गया है कि अनुकम्पा नियुक्ति व विशेष अनुग्रह योजना के तहत कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के परिवार में से किसी एक सदस्य को नौकरी, उनके आश्रितों के भरण-पोषण के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, सीएम ने यह भी कहा कि सभी नियमित, स्थाई कर्मचारी, कार्यभारित व आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, कलेक्टर दर पर कार्यरत सेवक के परिजनों के आश्रितों में से किसी एक को योग्यता के आधार पर अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी. इसी तरह कोविड.19 विशेष अनुग्रह योजना लागू कर रही है.
    इसके तहत कोरोना से जिन कर्मचारियों की मौत हुई है, उनके परिवार के पात्र दावेदार को 5 लाख रुपए की अनुगृ़ह राशि दी जाएगी. यह राशि उनके परिवार का संबल बनेगी. इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, कोटवार भी योजना में शामिल होंगे. सीएम ने यह भी कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं के लिए अनुकंपा नियुक्ति की अलग से योजना बनाई जा रही है, कर्मचारी राज्य शासन के अभिन्न अंग हैं. कोविड महामारी के बीच कर्मचारी निष्ठा के साथ जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं, ऐसे में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं. कई कर्मचारी काम-काम करते हमेशा के लिए बिछड़ गए, उनके परिवार की चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है.

    334 शिक्षकों की हुई है कोरोना से मौत-

    प्रदेश में शिक्षा विभाग के कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारियों सहित करीब 366 लोगों को कोरोना से मौत हो चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा 334 शिक्षक है, 19 कर्मचारी, 11 प्राचार्य व दो अधिकारी शामिल है, वहीं कोरोना संक्रमितों में भी 1809 में से 1633 शिक्षक कोरोना संक्रमित हैं, इसके अलावा 80 प्राचार्य, 73 कर्मचारी व 23 अधिकारी शामिल हैं.

    80 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की जान गई-

    सूत्रों की माने तो अभी तक 88 पुलिस कर्मियों व 35 बिजली कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, राज्य मंत्रालय में ही अब तक 148 अधिकारियों व कर्मचारियों की मौत भी कोरोना के चलते हुए है, इसके अलावा भी कई अधिकारी व कर्मचारियों की मौत हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइजरायल के समर्थन पर गैल गैडोट पर भड़के कट्टरपंथी, लगाया नरसंहार का आरोप
    Next Article गंभीर चक्रवाती तौकते तूफ़ान मंगलवार तक गुजरात तट से टकरा सकता है

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.