Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुणाल षाड़ंगी के प्रयासों से आजादनगर में युवाओं द्वारा तैयार आइसोलेशन सेंटर को मिली सशर्त प्रशासनिक स्वीकृति
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    कुणाल षाड़ंगी के प्रयासों से आजादनगर में युवाओं द्वारा तैयार आइसोलेशन सेंटर को मिली सशर्त प्रशासनिक स्वीकृति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुणाल षाड़ंगी के प्रयासों से आजादनगर में युवाओं द्वारा तैयार आइसोलेशन सेंटर को मिली सशर्त प्रशासनिक स्वीकृति

    ● स्थानीय युवाओं ने कुणाल षाड़ंगी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
    ● कुणाल षाड़ंगी ने स्वास्थ्य मंत्री, उपायुक्त और सिविल सर्जन का जताया आभार

    निरंतर प्रयास के बाद सोमवार को अज़ादनगर वेल्फयर आइसोलशन सेंटर की अनुमती मिल गयी।
    अब मानगो अंतर्गत पब्लिक वेलफेयर हाई स्कूल में दस बेड वाली आइसोलेशन सेंटर का संचालन होगा। अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए कुछ दिनों पूर्व दस बेड के आइसोलेशन सेंटर के संचालन की इच्छा ज़ाहिर करते हुए मानगो की लगभग एक दर्जन अल्पसंख्यक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से आइसोलेशन सेंटर तैयार कर उसके संचालन का मन बनाया था। इसके लिए बीते 04 मई को जिले के सिविल सर्जन से अनुमति के लिए लिखित अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद प्रशासन के स्तर से अनुमति नहीं मिल रही थी। आजादनगर के स्थानीय भाजपा नेता मोहम्मद निसार एवं फ़ातिमा शाहीन ने इस मामले को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के संज्ञान में लाकर आवश्यक हस्तक्षेप के लिए निवेदन किया था। कुणाल षाड़ंगी ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर विचार करने का अनुरोध जिला उपायुक्त से किया था। वहीं वे लगातार सिविल सर्जन से भी इस आशय में जरूरी सहयोग करने का आग्रह करते रहें। इसका प्रतिफल रहा कि सोमवार को सिविल सर्जन ने मानगो के पब्लिक वेलफेयर हाई स्कूल में आइसोलेशन सेंटर संचालित करने की सशर्त अनुमति दे दी। प्रारंभ में दक्ष चिकित्सकों की देखरेख में ऑक्सिजन युक्त दस बेड तैयार किये गये हैं। डॉ. एमएन इस्लाम एवं डॉ. जहांज़ेब खान उक्त आइसोलेशन सेंटर में सेवा मुहैया करायेंगे। उक्त सेंटर को इस शर्त पर अनुमति दी गई है कि केवल हल्के लक्षणों वाले कोविड संक्रमित मरीजों एवं आइसोलेशन के लिए ही उक्त सेंटर को इस्तेमाल किया जायेगा। ज्यादा बीमार मरीजों को त्वरित उच्च सेंटर या बड़े अस्पताल में रेफर करने का निर्देश अनुमति पत्र में अंकित है। आइसोलेशन सेंटर के संचालन के लिए पैगाम -ए- इस्लाम एडुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट, मरकज़ी दारुल किरत, रियल इंडिया फाउंडेशन, दरेन फाउंडेशन, मन्ना वा सलवा, झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन, तंजीम अहले सुन्नत, ज़म्मित अहले हदित, जूनियर मोहम्मडन सोशल क्लब एवं आलम वेलफेयर फाउंडेशन ने एक मंच पर आकर आजादनगर वेलफेयर आइसोलेशन सेंटर के बैनर तले इसके संचालन की तैयारियां की है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही शीघ्र ही आइसोलेशन सेंटर की संचलन प्रारंभ कर दी जायेगी। इस सेंटर की स्वीकृति मिलने में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की उल्लेखनीय भूमिका का जिक्र करते हुए आजादनगर के युवाओं ने आभार जताया है। सद्दाम खान नामक एक युवा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये सूचित किया कि आइसोलेशन सेंटर के लिए प्रशासनिक सहमति मिल गई है। युवक ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के प्रयासों का शानी मानते हुए कहा कि यह अनुमति उनकी लगातार कोशिशों के प्रतिफल है। स्थानीय युवाओं के ट्विटर संदेश पर प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए प्रयास करना उनका परम दायित्व है। उन्होंने इस परोपकारी कार्य मे सेवा का अवसर देने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं फ़ातिमा शाहीन और मोहम्मद निसार को मामले को उनके संज्ञान में लाने के लिए विशेष आभार जताया। उन्होंने एकमंच पर आकर आइसोलेशन सेंटर संचालन की महत्ती कार्य मे जुटे सभी स्वयंसेवी अल्पसंख्यक संगठनों की प्रशंसा किया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उनके आग्रह पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल के जरिये सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला उपायुक्त सूरज कुमार सहित सिविल सर्जन डॉ. एके लाल के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला अंतर्गत कोविड-19 की जांच हेतु विभाग द्वारा निर्धारित दर का पालन करें सभी निजी क्षेत्र के प्रयोगशाला संचालक
    Next Article जमशेदपुर पुलिस ने साकची, सीतारामडेरा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

    Related Posts

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    September 19, 2026

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.