Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना काल के सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को सरकार पांच-पांच लाख अनुग्रह राशि दे : डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी
    Breaking News झारखंड

    कोरोना काल के सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को सरकार पांच-पांच लाख अनुग्रह राशि दे : डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना काल के सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को सरकार पांच-पांच लाख अनुग्रह राशि दे : डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी !

    संवाददाता
    जामताड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं ऑल इंडिया मोमीन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर अब्दुल मन्नान अंसारी ने उन सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को अति शीघ्र पांच-पांच लाख की अनुग्रह राशि देने का आग्रह सरकार से किया है, जिनका निधन कोरोना काल में हुआ है। डॉक्टर अंसारी ने झारखंड़ प्रदेश के 18 से अधिक मीडिया कर्मियों की कोरोना काल में हुई मौत पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि पत्रकारों के प्रति राज्य सरकार को संवेदनशील होकर सोचना होगा ।केंद्र सरकार की गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण लगातार पूरे भारतवर्ष में आमजनों के साथ साथ पत्रकारों की मौत हो रही है। केंद्र सरकार अगर कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद पत्रकारों को फ्रंटलाईन वॉरियर्स की मान्यता दे देती तथा प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण और कोरोना पीड़ित पत्रकारों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था करती तो उन्हें कोरोना महामारी की चपेट में आने से रोका जा सकता था।
    डॉक्टर अब्दुल मन्नान अंसारी ने कहा कि कोरोना महामारी से पीड़ित पत्रकारों के परिजनों को तत्काल केंद्र सरकार पांच लाख एवं राज्य सरकार पाँच लाख मुआवजा दे। अभी तक पत्रकारों के परिजनों को मुआवजा नहीं मिलना बेहद दुखद है। राज्य के सभी मीडिया कर्मियों को पेंशन देने की योजना बनाई जाए जिसपर अबतक केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अमल नहीं किया गया है। डॉ अंसारी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए प्रस्तावित पेंशन योजना को तत्काल लागू करने और कोरोना महामारी से पीड़ित सभी पत्रकारों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजब हमारे मुख्यमंत्री सभी विधायकों के साथ वार्ता कर सकते हैं तो प्रधानमंत्री सभी सांसदों के साथ क्यों नहीं:विधायक इरफान
    Next Article टीकाकरण को लेकर खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने मुख्यमंत्री पर किया कटाक्ष

    Related Posts

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.