Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 घंटों में भाजपा के 6 कार्यकर्ताओं की हत्या, आज से दो दिवसीय दौरे पर बंगाल जायेंगे जेपी नड्डा
    Breaking News राजनीति

    24 घंटों में भाजपा के 6 कार्यकर्ताओं की हत्या, आज से दो दिवसीय दौरे पर बंगाल जायेंगे जेपी नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    New Delhi, Aug 24 (ANI): BJP President J.P Nadda addresses the Tamil Nadu BJP State Executive meeting, in New Delhi on Monday. (ANI Photo)
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 मई को पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. यहां वह हिंसा से प्रभावित हुए कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे. भाजपा की ओर से यह जानकारी दी गई. पार्टी ने बताया कि 4 मई को जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे. दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह हिंसा प्रभावित कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे.गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में हिंसा की खबरें तेजी से आ रही हैं. टीएमसी पर बीते 24 घंटों में भाजपा के 6 कार्यकर्ताओं की मौत का आरोप लगा है. भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में उसके नौ से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई.
    पाटी ने इस हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा तथा उनके समर्थकों व सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया. जगदाल शहर से भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती शोवा रानी मोंडल, राणाघाट से उत्तम घोष, बेलाघाट से अभिजीत सरकार, सोनारपुर दक्षिण से होरोम अधिकारी, सिताल्कुची से मोमिक मोइत्रा और बोलपुर से गौरब सरकार को चुनाव परिणाम आने के बाद से मौत के घाट उतार दिया गया है.भाजपा महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि ममता जी की जीत के बाद उनके कार्यकर्ता जश्न मना रहे है और भाजपा कार्यकर्ताओं के घर तोड़ रहे है. अब तक 9 से ज़्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है. भाजपा नेता ने इस ट्वीट के साथ हिंसा की घटनाओं से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया.

    वहीं भाजपा ने 5 मई को टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव परिणाम के बाद व्यापक हिंसा के खिलाफ देशव्यापी धरने की घोषणा की है. यह विरोध प्रदर्शन भाजपा के सभी संगठनात्मक मंडलों में सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर: देश में दो करोड़ के पार निकली संक्रमितों की संख्या, हुई सवा दो लाख मौत
    Next Article बंगाल में विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय तलब की रिपोर्ट

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.