Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के बैठक में लिया गया फैसला ,6 मई तक बढ़ाया जायेगा लॉक डाउन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार

    मुख्यमंत्री के बैठक में लिया गया फैसला ,6 मई तक बढ़ाया जायेगा लॉक डाउन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री के बैठक में लिया गया फैसला ,6 मई तक बढ़ाया जायेगा लॉक डाउन

    झारखंड :- सूबे में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है.कोरोना की महामारी को देखते हुए लॉक डाउन को 6 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने साथी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह समेत तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान पूरे राज्य में कोरोना के संक्रमण की समीक्षा की गयी. इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य में बेड की कमी हो गयी है, ऑक्सीजन बेड नहीं मिल पा रहा है, दवाओं की कमी है और संक्रमण और मौत काफी तेज है. इस कारण अधिकारियों ने सलाह दी कि लगातार केस बढ़ रहे है, इस कारण लॉकडाउन को और एक सप्ताह के लिए बढ़ाने की मांग की ताकि संक्रमण को रोका जा सके. इस दौरान अधिकारियों ने यह भी बताया कि पांच दिनों के लॉकडाउन में थोड़ी राहत है और अगर लॉकडाउन बढ़ाया जायेगा तो केस में और कमी आ जायेगी.हालाँकि इसकी अधिकारिक घोषणा होना बाकि है लेकिन सूत्र के मुताबिक लॉक डाउन 6 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए इसको बढ़ाया जायेगा. ज्ञात हो कि इससे पहले 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (लॉकडाउन) लागू की गयी थी. बताया जाता है कि जो चीजें और दुकानें बंद थी, उन सारे दुकानों को बंद रखा जा सकता है.साथ ही कुछ आइटम को और लॉकडाउन के दायरे में लाया जा सकता है जबकि कई चीजें है, जिसको लॉकडाउन से बाहर ररखा जा सकता है. हालांकि, अभी घोषणा बाकि है. सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि 6 मई तक कोरोना को रोकने के लिए एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया जायेगा. कुछ देर तक कोरोना को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा कर दी जायेगी. वैसे सूत्र यह भी बता रहे है कि रात 8 बजे तक जो दुकानें खुलने का समय था, उसको घटाकर दोपहर दो बजे तक किया जा सकता है या शाम को 4 या पांच बजे तक करने पर भी फैसला लिया जायेगा. हालांकि, इसकी घोषणा बाद में की जायेगी. इस बीच सत्ताधारी झामुमो और कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह डिमांड की है कि लॉकडाउन को और सख्ती से लागू किया जाये. दूसरी ओर, झारखंड भाजपा के नेता और खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्विट किया है. कुलवंत सिंह बंटी ने कहा है कि आप के पास (मुख्यमंत्री के पास) एक वर्ष समय था, समय रहते अस्पतालों को सुधारा नहीं गया और ना ही कुछ और कर पाए अब भी समय है, झारखंड को सम्पूर्ण लॉकडाउन करें क्योकि शायद आप जानकर अनजान बन रहे हैं. लोग अस्पताल के बाहर सड़को पर दम तोड़ रहे हैं और स्थिति खराब हो रही है. अब जनहित में निर्णय ले. वैसे अब तक झारखंड सरकार ने कोई घोषणा अब तक नहीं की है और बुधवार की शाम तक इसकी अधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर सकते है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की बेटी सीमा कुमारी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में करेगी पढ़ाई
    Next Article राज्य में 6 मई तक अब दुकानें (अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर) दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी

    Related Posts

    राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अपमान जनक शब्द कहे जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर

    May 11, 2025

    जांबाज शहीदों के लिए कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय ने रखा उपवास

    May 11, 2025

    मानगो पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सोनारी निवासी दो युवक की मौत

    May 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अपमान जनक शब्द कहे जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर

    जांबाज शहीदों के लिए कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय ने रखा उपवास

    मानगो पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सोनारी निवासी दो युवक की मौत

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.