Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता शिवनाथ शर्मा के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, पूर्व सीएम समेत कई नेताओं ने जताया गहरा दुःख
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा नेता शिवनाथ शर्मा के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, पूर्व सीएम समेत कई नेताओं ने जताया गहरा दुःख

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता शिवनाथ शर्मा के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, पूर्व सीएम समेत कई नेताओं ने जताया गहरा दुःख

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिरसानगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद भाजपा जमशेदपुर में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके निधन की समाचार पाकर पार्टी के कई वरीय नेताओं ने गहरा दुःख जताया किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवनाथ शर्मा के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने शिवनाथ शर्मा के बिरसानगर स्थित आवास जाकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से बात कर उनका ढाँढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अभिभावक स्वरूप शिवनाथ शर्मा जी के निधन के समाचार से मर्माहत हूँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह भाजपा के समर्पित, कर्मठ व सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से भाजपा को अपूर्ण क्षति हुई है। स्वर्गीय शिवनाथ जी ने बिरसानगर मंडल अध्यक्ष के रूप में पद व पार्टी की गरिमा बढ़ाई। वहीं, शिवनाथ शर्मा के निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, पवन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, बोलटू सरकार, जिला प्रवक्ता प्रेम झा, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप समेत अन्य ने भी शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना पीड़ितों की हो सेवा:पवन अग्रवाल
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.