Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान के क्वेटा में एक कार विस्फोट में 4 लोगों की मौत, 11 लोग गंभीर रूप से हुये घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के क्वेटा में एक कार विस्फोट में 4 लोगों की मौत, 11 लोग गंभीर रूप से हुये घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बीती रात 11 बजे होटल की पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका होने से 4 लोगों की मौत तो वहीं करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है जिस होटल मे ये विस्फोट हुआ है, उसी होटल में चीन के अधिकारी रुके हुए थे. वहीं धमाका इतना भयंकर बताया जा रहा है कि आस-पास का इलाका पूरी तरह कांप उठा था.

    बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तरफी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भर्ती कराया तो वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लिया गया. घटना के बाद शहर के कई हिस्सों में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है. बताया जा रहा है बीते दिनों हिंसा की कई घटनाएं लगातार आ रही है.

    जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पार्किंग एरिया में काफी लोग मौजूद थे. ये लोग होटल में किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए आए थे. बताया जा रहा है कि इनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे. वहीं पुलिस ने बताया कि घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उनकी हालात को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

    पुलिस ने बताया कि इस धमाके में आसपास मौजूद 7 कारें पूरी तरह नष्ट हो गई. उन्होंने ये भी कहा कि अभी ये साफ कहा नहीं जा सकता कि ये एक धमाका था कि या कुछ और. वहीं सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द पता लिया जाएगा कि इसके पीछे असल मकसद क्या था.

    वहीं पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने घटना की पुष्टि करते हुए दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पूरा मुल्क आतंकवाद से निपटने के लिए तैयार है और अगर ये एक आतंकी हमला हुआ तो कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हाई कोर्ट की केंद्र सरकार को फटकार: किसी भी कीमत पर हो अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति
    Next Article चीन की दादागिरी के दिन हुए खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बेल्ट एंड रोड प्रोजक्ट को किया रद्द

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.