Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कहा- कोरोना का इलाज हो सकता है, लेकिन कांग्रेस का नहीं
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रियंका गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कहा- कोरोना का इलाज हो सकता है, लेकिन कांग्रेस का नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रियंका गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कहा- कोरोना का इलाज हो सकता है, लेकिन कांग्रेस का नहीं

    दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोना का इलाज हो सकता है, कांग्रेस का इलाज नहीं है। उनका रचनात्मक सुझाव आया था कि हाहाकार मचा हुआ है, लोगों की चिंता नहीं है, एक साल में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया। क्या ये सारी चीजें आकाश से टपक कर आई हैं? नकवी ने कहा कि इस पार्टी का इतना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कभी नहीं देखा। इनकी पार्टी में बहुत नेता रहे हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। हम भी विपक्ष में रहे हैं, लेकिन कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया। ये भ्रम के स्कोर में लगे हुए हैं।

    बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब राजनीति नहीं होनी चाहिए तब कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रहा है। प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में जिस प्रकार से आलोचना की है, वह देश देख रहा है। देश उनको जवाब देगा। गांधी परिवार का घमंड इस आपदा के समय देश के सामने झलक रहा है। उन्होंने कहा कि देश में घबराहट, अफरातफरी और फेक न्यूज फैलाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र ने जैसे असंवेदनशीलता दिखाई उसका नतीजा है कि आज लगभग 40-50 फीसदी मामले एक ही राज्य से आ रहे हैं। प्रियंका जी आज महाराष्ट्र की सरकार जो कर रही है उस पर आपके भाई एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।

    पात्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के भयावह हालातों पर कहा कि वहां यह स्थिति इसलिए है क्योंकि वहां की सरकार ने इसे नियंत्रित नहीं किया। वहां के मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं कि हम वैक्सीनेशन नहीं कराएंगे। क्या यह हकीकत नहीं है कि पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सरकार ने प्रेस रिलीज जारी की थी कि हम कोवैक्सीन नहीं लेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजेश शुक्ल ने राज्य के लोंगो को रामनवमी की बधाई दी
    Next Article कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए मंदिर के बगल में हुवा विशर्जन।

    Related Posts

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    August 18, 2026

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    August 18, 2026

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    भारी बारिश से लबालब हुआ पनसुआं डैम, ओवरफ्लो पानी ने लिया झरने का रूप; देखने उमड़े लोग

    गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

    JSSC CGL रद्द होने के फैसले से अभ्यर्थियों में आक्रोश, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बारिश में प्रदर्शन

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा,13 फाटक खोले गए

    गोलमुरी में डिवाइडर से फिर टकराया ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    चार माह का गर्भ गिरने पर सिद्धेश हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.