Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन, कहा- कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आयी, देश को लॉकडाउन से बचाना है
    Breaking News

    पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन, कहा- कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आयी, देश को लॉकडाउन से बचाना है

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना के बिगड़ते हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ देश आज फिर एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है. कुछ हफ्ते पहले तक स्थिति संभली हुई थी. अब यह दूसरी लहर तूफान बनकर आ गई. जो पीड़ा आप लोगों ने सही है, जो पीड़ा सह रहे हैं, उसका मुझे पूरा एहसास है. जिन लोगों ने बीते दिनों में अपनों को खोया है, मैं सभी देशवासियोंकी तरफ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. परिवार के एक सदस्य के रूप में मैं आपके दुख में शामिल हूं.चुनौती बड़ी है, लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इसे पार करना है.

    राज्य सरकार श्रमिकों का भरोसा जगाएं रखें

    पीएम मोदी ने लॉकडाउन के चलते पलायन करने वाले मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि जो जहां पर हैं वहीं पर बने रहे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनमें भरोसा बनाएं रखे. इसके साथ ही, पीएम मोदी ने श्रमिकों से कहा कि उन्हें वहीं पर वैक्सीन लगेगी.

    हमारे पास मजबूत फार्मा सेक्टर

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास मजबूत फार्मा सेक्टर है. उन्होंने कहा कि 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन मिलती रहेगी. उन्होंने कहा कि कोशिश है कि हर जरूरतमंद को जल्द वैक्सीन लगे.

    चुनौती बड़ी, हौसले से निपटना है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के चलते जो चुनौतियां आई हैं उन्हें मिलकर सामना करना है. उन्होंने कहा कि चुनौती काफी बड़ी है और उसे हौसले से निपटना है. पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन की काफी मांग बढ़ गई है. ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. सभी दवा कंपनियों की मदद ली जा रही है.

    कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आई

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है. उन्होंने कहा कि दूसरी लहर तूफान बनकर आई है. पीएम मोदी ने कहा कि इन चुनौतियों का मिलकर सामना करना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article विकास दुबे एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने दी यूपी पुलिस को क्लीन चिट

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.