Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।*
    =========================
    *★ राज्य के सभी शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद*

    *★ शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग हो सकेंगे शामिल*

    *★ आगामी सभी परीक्षाएं स्थगित*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार द्वारा शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी । आज सरकार के सहयोगी दलों के साथ भी बैठक की। राज्य में कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखकर कई महत्वपूर्ण विचार तथा सुझाव हमारे विपक्ष के साथियों के तरफ से भी आए । मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने प्राथमिक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं । इसके तहत राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई संस्थान, कोचिंग संस्थान, ट्रेनिंग संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शादी-विवाह समारोह में शामिल होने हेतु पहले जो अधिकतम संख्या 200 लोगों की थी, अब उसे घटाकर अधिकतम 50 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्कूल, कॉलेज तथा संस्थागत जितनी भी परीक्षाएं होनी थी, इन परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 महीने के उपरांत फिर राज्य सरकार इसकी समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष परिस्थिति में सरकार द्वारा समय-समय पर संक्रमण को नियंत्रित करने के निमित्त आवश्यक निर्णय लेती रहेगी।

    *अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने का किया जा रहा है प्रयास*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की वास्तविक स्थिति से आप सभी लोग वाकिफ हैं। आप अपने इर्द-गिर्द तथा मोहल्लों में संक्रमण की स्थिति को महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने सीमित संसाधनों के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए और मजबूती से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ कैसे दे पाए, इसके लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में जिला स्तर पर अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है। राज्य में जो भी मेडिकल कॉलेज अथवा रिसर्च सेंटर है वहां बेड की संख्या बढ़ाना सुनिश्चित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की गति में कमी नहीं आयी है, यह गति कब तक रहेगी यह कह पाना अभी मुश्किल है फिर भी संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने प्राथमिक स्तर पर कई निर्णय लिए हैं।

    *मुख्यमंत्री ने संक्रमण को हल्के में न लेने की लोगों से की अपील*

    मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से आग्रह किया कि कोविड-19 संक्रमण को हल्के में न लें। इस बार के संक्रमण में बड़े, बुजुर्ग, बच्चे सभी वर्ग के लोग चपेट में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खासतौर पर नौजवानों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है । मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर आप जिससे भी मिलते हैं वह कोरोना पॉजिटिव हो सकता है , इस सोच के साथ मिलें। इस दौरान सामाजिक दूरी अवश्य बनाए रखें। आप स्वयं सुरक्षित रहें तथा अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष परिस्थिति में जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क का उपयोग अवश्य करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में आज के ओला बारिश से नुकसान हुए गरमा धान के फसल का किसानों को मुआवजा मिले : डाॅ गोस्वामी
    Next Article भारी मात्रा में शराब बनाने के कच्चा मैटेरियल के साथ 23 लीटर महुआ शराब बरामद

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.