Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा वासियों के लिए ऑक्सीजन फ्री,ऑक्सीजन के अभाव में किसी को मरने नहीं दूंगा:इरफान
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा वासियों के लिए ऑक्सीजन फ्री,ऑक्सीजन के अभाव में किसी को मरने नहीं दूंगा:इरफान

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *कोविड को देखते हुए झारखंड वासियों के लिए विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का बड़ा सराहनीय पहल*

    *बंगाल ऑक्सीजन एंड कंपनी के मालिक से मिलकर 500 ऑक्सीजन सिलेंडर का दिया ऑर्डर*

    *जामताड़ा वासियों के लिए ऑक्सीजन फ्री…ऑक्सीजन के अभाव में किसी को मरने नहीं दूंगा*

    *जितना पैसा लगेगा दूंगा लेकिन ऑक्सीजन की कमी होने नहीं दूंगा*

    *मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जी को काफी सराहा*

    *कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अनोखी पहल करते हुए आज पश्चिम बंगाल के रूपनारायणपुर स्थित बंगाल ऑक्सीजन एंड कंपनी पहुंचे। मौके पर उन्होंने कंपनी के मालिक वसीम खान से मिलकर झारखंड में ऑक्सीजन की भारी कमी और अभाव को लेकर लंबी चर्चा की। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण हमारे लोगों की जाने जा रही है। बहुत ही तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोक आनन-फानन में अस्पताल तो पहुंच रहे हैं लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हो जा रही है।कोरोना के मरीज़ों को ज़िंदा रखने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सबसे अहम है।क़रीब 55 फ़ीसद कोरोना के मरीज़ों में फेफड़े के काम नहीं करने की शिकायत है और उन्हें सांस लेने के लिए मदद की ज़रूरत पड़ती है। हमारे जामताड़ा में भी ऑक्सीजन की कमी ना हो इसी को देखते हुए आज मैं यहां आया हूं। ऑक्सीजन सप्लाई के लिए जितनी भी राशि देनी पड़ेगी वह मैं दूंगा लेकिन हमारे लोगों की मौत ना हो इसे लेकर मैं गंभीर हूं। मैं एक जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ एक डॉक्टर भी हूं और मैं अपने आंखों के सामने अपने लोगों को मरता नहीं देख सकता।*

    *आगे विधायक जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बात किया और कंपनी के मालिक से भी बात करा कर सुनिश्चित किया की झारखंड के संथाल परगना मे ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी और कंपनी ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी। विधायक जी के इस प्रयास को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने भी सराहा और कहा कि आज जिस दौर से झारखंड गुजर रहा है वैसे समय में आपका यह कदम लोगों की जान बचाने के काम आएगा।*

    *मौके पर कंपनी के मालिक वसीम खान ने कहा की विधायक इरफान अंसारी के बारे में हम लोग आए दिन सुनते थे परंतु आज उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा।गरीबों के रहनुमा है और सभी गरीब के सुख दुख में शामिल होते हैं। आज विधायक जी के आग्रह पर हमारी कंपनी ने यह निर्णय लिया है की झारखंड को जितना भी ऑक्सीजन चाहिए होगा वो उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी डबल प्रोडक्शन कर झारखंड की डिमांड को पूरा करेगी क्योंकि पूरे बंगाल में ऑक्सीजन की सप्लाई हमारी कंपनी से होती है।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक की
    Next Article वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश चंद्र चौधरी की आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही विधायक पहुंचे उनके आवास

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.