Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेकेएम वुमेन बी एड की नई छात्राओं का स्वागत सह परिचय समारोह
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    जेकेएम वुमेन बी एड की नई छात्राओं का स्वागत सह परिचय समारोह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेकेएम वुमेन बी एड की नई छात्राओं का स्वागत सह परिचय समारोह

    जेकेएम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट ,साइंस एंड काॅमर्स के वीमेंस बीएड के नए सत्र 2020–22 की छात्राओं का आज ऑनलाइन स्वागत सह परिचय समारोह मनाया गया । इस कार्यक्रम में सभी छात्राओं को कॉलेज , उनके पाठ्यक्रम , परीक्षा प्रणाली और अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम का आरंभ बी एड की छात्रा भानुप्रिया के द्वारा गाए स्वागत गीत से किया गया जिसमें सकारात्मक और आशावादी विचार समाहित थे । तत्पश्चात कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमारे समाज में गुरु की गरिमा ईश्वर के समकक्ष है, इसलिए भावी शिक्षिकाओं को भी इसी परिपाटी का अनुसरण करते हुए अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए आगे आना चाहिए।

    कॉलेज की विभागाध्यक्षा डॉ मौसमी महतो ने छात्राओं को काॅलेज प्रबंधन, भौगोलिक स्थिति ,संबंधन और पाठ्यक्रम की जानकारी दी और साथ ही आंतरिक और बाह्य परीक्षा प्रणाली के बारे में भी बताया। प्रिंसिपल डाॅ कल्याणी कबीर ने काॅलेज की स्थापना के पीछे निहित उददेश्य और मिशन -विजन पर प्रकाश डाला।

     

    प्रोफेसर कविता धारा ने अनुशासन और स्पोर्ट्स विभाग की जानकारी दी। पुस्तकालयाध्यक्षा स्वाति गुप्ता मैडम ने पुस्तकालय से संबंधित नियम और पुस्तकों से संबंधित जानकारी प्रदान किया।

     

    छात्रा फुलोरमा ने बैसाखी नृत्य प्रस्तुत किया तो छात्रा राखी कुमार और अनुश्री महतो ने काॅलेज से जुड़े अपने अनुभवों को नई छात्राओं के साथ साझा किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ मौसमी महतो और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर कविता धारा ने किया। इस कार्यक्रम में कार्यालय सहयोगी विनिता टुडू और कमलेंदु राय की भी उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में बेलगाम हुई कोरोना की दूसरी लहर, 24 घंटे में सामने आये 2,34,692 नए केस
    Next Article जल नल का कार्य पूरा नही होने से परेशानी

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.