Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्शन में चुनाव आयोग: कूचबिहार में ममता बनर्जी पर दर्ज हुई एफआईआर, दिलीप घोष पर लगा 24 घंटे का प्रतिबंध
    Breaking News Headlines

    एक्शन में चुनाव आयोग: कूचबिहार में ममता बनर्जी पर दर्ज हुई एफआईआर, दिलीप घोष पर लगा 24 घंटे का प्रतिबंध

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग एक्शन में है. मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ कूचबिहार में एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक लगा दी गई है.

    गौरतलब है कि 6 अप्रैल को तीसरे फेज के चुनाव के दौरान कूचबिहार के सीतलकुची में फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई थी. आरोप है कि ममता बनर्जी ने भीड़ को उकसाया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई थी. घोष ने इस मामले में विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि ममता के गुंडों पर आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहेगी.

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें फेज की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार यानी 16 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. राजनीतिक दलों की रैलियों और जनसभाओं में आयोग की गाइडलाइन की धज्जियां उडऩे के बीच यह मीटिंग बुलाई गई है. इस बीच ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से अगले चारों चरण के चुनाव एक साथ करवाने की मांग की, लेकिन चुनाव आयोग ने इससे इनकार कर दिया है.

    इससे पहले बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रिजाउल हक की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई. शमशेरगंज में पांचवें चरण में 17 अप्रैल को वोटिंग होनी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के सुकमा में दो जवानों की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने नक्सलियों के शामिल होने से किया इंकार
    Next Article तेयाय कॉलेज में बीए पार्ट 3के नाम्नांकन में अधिक रुपये वसूले जाने एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नही किये जाने का मामला आया सामने 

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.