Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान सरकार का निर्णय: शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा सख्त कर्फ्यू
    Breaking News Headlines

    राजस्थान सरकार का निर्णय: शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा सख्त कर्फ्यू

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर के कहर को देखते हुए गहलोत सरकार लगातार कड़े फैसले ले रही है. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार ने एक बार फिर कड़ा और बड़ा निर्णय लिया है. इसके तहत पूरे प्रदेश में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. वहीं प्रदेश के 3 विधानसभा क्षेत्रों सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद में 17 अप्रैल को उपचुनाव के लिए मतदान होना है. मतदान एवं उससे जुड़ी सम्पूर्ण प्रक्रिया को कर्फ्यू से छूट दी गई है.

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार देर रात अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई. उसमें यह बड़ा निर्णय लिया गया है. इस बैठक के बाद प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. इस कर्फ्यू में फल-सब्जी, दूध, एलपीजी सिलेंडर और बैंकिंग सेवाओं को छूट रहेगी. पहले से चल रही नाइट कर्फ्यू में छूट की श्रेणी वाली सेवाओं में इन्हें शामिल किया गया है.

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें. सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि पहले प्रदेश के 17 जिलों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों में सभी जिलों में संक्रमण तेजी से फैला है.

    गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के 6,658 नए मामले सामने आए और 33 मौतें हुई हैं. इसलिए वीकेंड कर्फ्यू का सख्त फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति दूसरे प्रदेशों जैसी विकट बन सकती है. गहलोत ने आमजन से अपील की है कि वे पूर्व की तरह एकजुटता दिखाएं और एक-दूसरे का सहयोग करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम ठाकरे ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, मांगी ऑक्सीजन एयरलिफ्ट करने की अनुमति
    Next Article दिल्ली को मिलेगी तेज गर्मी से राहत, दक्षिण भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

    Related Posts

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    June 27, 2026

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    June 27, 2026

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.