Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्रांस की सीनेट से पास हुआ देश में कट्टरपंथ पर लगाम लगाने वाला बिल, मुस्लिमों में गुस्सा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    फ्रांस की सीनेट से पास हुआ देश में कट्टरपंथ पर लगाम लगाने वाला बिल, मुस्लिमों में गुस्सा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    FRANSA'DA 1915 OLAYLARIYLA ILGILI ERMENI IDDIALARININ INKARINI SUC SAYAN YASA TEKLIFININ SENATODA GORUSULMESINE BASLANDI. (ANADOLU AJANSI-DURSUN AYDEMIR) (20120123)
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेरिस. दुनियाभर में रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है. रामजान की शुरुआत में ही फ्रांस के एक कदम ने दुनियाभर के मुसलमानों के बीच गुस्सा बढ़ा दिया है. दरअसर फ्रांस की सीनेट ने कट्टरपंथ इस्लाम पर लगाम कसने के लिए एक बिल को पास किया है. इस बिल को लेकर अब मुसलमानों के बीच नाराजगी बढ़ गई है. उनका कहना है कि ये बिल मुसलमानों को अलग थलग करने का जरिया बनेगा. इस बिल को कई तरह के संशोधन के साथ पास किया गया है. इस बिल में कई सख्त नियम बनाए गए हैं और इसे नेशनल असेंबली से मंजूरी भी मिल चुकी है.

    सीनेट में इस बिल के पक्ष में 208 वोट डाले गए, जबकि खिलाफ में 109 वोट पड़े. इस बिल को पास करने से पहले सीनेट में इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ. काफी लंबे दौर की बातचीत के बाद इस बिल को पास कर दिया गया. बिल में शामिल किए गए नए संशोधनों का मकसद अतिवाद से मुकाबला करना है. इस बिल में वो सभी प्रावधान किए गए हैं, जिसमें स्कूल ट्रिप के दौरान बच्चों के माता-पिता के धार्मिक पोशाक पहनने पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही नाबालिग बच्चियों के चेहरे छिपाने या सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक प्रतीकों को धारण करने पर रोक लगाने की बात कही गई है.

    इसके साथ ही यूनिवर्सिटी परिसर में प्रार्थना करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. इसके साथ ही शादी समारोह में विदेशी झंडे लहराने पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. ब्रिटेन के अखबार इ इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक स्विमिंग पूल में बुर्का पहनने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो लंबे समय से विवाद का विषय रहा है. यही नहीं बिल का पास करने के आखिरी समय में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अनुरोध पर प्राइवेट स्कूलों में विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ लडऩे के लिए एक संशोधन भी जोड़ा गया है.

    राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से किए गए इस नए संशोधन के बाद फ्रेंच अफसरों को विदेशी संगठनों को फ्रांस में प्राइवेट स्कूलों की स्थापना से रोकने की अनुमति देगा. बता दें कि तुर्की के इस्लामिक संगठन मिल्ली गोरस द्वारा दक्षिणी फ्रांस के अल्बर्टविले में स्थापित किया गया था. इस बिल के कानून बनने के बाद अब फ्रांस में इस तरह के विदेशी प्राइवेट स्कूलों को स्थापित नहीं किया जा सकेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय का निर्णय: 2 घंटे से कम समय की घरेलू फ्लाइट में नहीं मिलेगा खाना
    Next Article पश्चिम विछोभ ने बदला मौसम का मिजाज, देश के अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    गुवाली स्थित डीएमएफ फंड के द्वारा 33लाँख रुपया से बने ग्रामीण पार्क जंगलो मे तबदील

    राखा कॉपर में फैक्ट्री लगाने के नाम पर पर्यावरण को पहुंचाया जा रहा है नुकसान अंधाधुन पेड़ कटाई और गार्डवाल को तोड़ा गया

    केरूआडूंगरी पंचायत में 96 जरूरतमंद आदिवासी परिवारों के बीच अन्नदान वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.