Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी में महिलाओं के गहने उतरवाए, डकैती का विरोध करने पर की मारपीट
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी में महिलाओं के गहने उतरवाए, डकैती का विरोध करने पर की मारपीट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंगेर। जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर स्थित बरियारपुर रेलवे स्टेशन के पहले डाउन 03402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के दो बोगी में मंगलवार की रात लुटेरों ने यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. मिली जानकारी अनुसार ट्रेन ऋषिकुंड हॉल्ट को पार कर जैसे ही आगे बढ़ी, 18 की संख्या में अपराधी ट्रेन में दाखिल हुए और लूटपाट शुरू कर दी. 9 बजकर 22 मिनट पर लुटेरों ने गाड़ी को वैकम कर रोक दिया और रेल यात्रियों के साथ लगभग 20 मिनट तक लूटपाट की. ट्रेन 9 बजकर 35 मिनट पर बरियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां सभी लुटेरे फरार हो गए. अपराधियों ने दो बोगी में जमकर लूटपाट की है.

    वहीं जब यात्रियों ने लूटपाट का विरोध किया तब अपराधियों ने ऋषिकुंड के पास चेन पुलिंग ट्रेन रोक दी और ट्रेन से उतर गए. जिसके बाद उन्होंने ट्रेन पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें करीब छह यात्री घायल हो गए. घटना के संबंध में यात्रियों ने बताया कि ट्रेन 8:50 पर जमालपुर जंक्शन पहुंची और थोड़ी ही देर बाद भागलपुर के लिए चली. लेकिन रतनपुर पहुंचने से पहले ही लुटेरों ने लूटपाट शुरू कर दी. संभवत: लुटेरे जमालपुर जंक्शन पर ही ट्रेन में सवार हुए थे. लुटेरों ने यात्रियों से मोबाइल, नकदी और आभूषण लूट लिए. लूटपाट होते देख कुछ यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर मचाने पर लुटेरे ट्रेन से उतर गए.

    पत्थरबाजी में एसी बोगी का शीशा चकनाचूर हो गया. वहीं, रोड़ेबाजी के कारण बोगी में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. पत्थर न लगे, इसलिए ट्रेन में सवार सभी यात्री सीट के नीचे दुबक गए. फटाफट खिड़कियां बंद होने लगीं. कुछ महिलाएं चिल्लाने लगी, लेकिन कोई बचाव के लिए नहीं आया. इधर, जब ट्रेन बरियारपुर स्टेशन पहुंची, तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. आरपीएफ के जवानों को यात्रियों के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई. आधे घंटे तक ट्रेन बरियारपुर स्टेशन पर रुकी रही. दो जख्मी यात्री बरियारपुर स्टेशन पर उतर गए. करीब 10 बजे ट्रेन सुल्तानगंज पहुंची. वहां, यात्रियों ने फिर हंगामा किया.

    यात्रियों ने रेल पुलिस पर लगाया आरोप

    यात्रियों का कहना था कि रेल पुलिस और आरपीएफ किसी काम की नहीं है. बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई मदद को नहीं पहुंचा. ट्रेन की स्कार्ट पार्टी भी मौके पर नहीं पहुंची. जब यात्रियों ने हंगामा किया तब वे दिखे. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में जब चेन पुलिंग हुई, तभी अगले स्टेशन को सूचना देनी चाहिए थी. ताकि अपराधियों को समय रहते पकड़ा जा सके.

    इधर, रेल एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है. दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है. वहीं, जमालपुर जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. 03402 डाउन दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में ट्रेन डकैती हुई है. जमालपुर जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर हॉल्ट के पहले ट्रेन में डकैती की सूचना है. ट्रेन पर पथराव भी किया गया है. कुछ यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरणी सेनाः मधुबनी हत्याकांड में सख्त कदम उठाना जरूरी है….
    Next Article केकेआर ने जीता हुआ मैच गंवाया, मुंबई ने रोमांचक मैच जीता, मॉर्गन ने पिच को कसूरवार ठहराया

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.