Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकियों के खिलाफ हमले का सबूत मांगकर सेना का मनोबल तोड़ रही कांग्रेस
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आतंकियों के खिलाफ हमले का सबूत मांगकर सेना का मनोबल तोड़ रही कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सीमा पार आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमले को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल सबूत मांगकर न केवल सेना का मनोबल तोड़ने में लगे हैं बल्कि इस मामले पर अलग सुर में बात कर पाकिस्तान को खुश भी कर रहे हैं जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा।
    मोदी ने यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ‘संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि जब भारत की सक्षम सेना आतंक को कुचलने के लिए सीमा के भीतर और सीमा के पार आतंकी ठिकानों पर प्रहार करने में लगी है तो ऐसे समय में पूरे देश की आवाज हमारी सेना के हौसले बुलंद करने के लिए होनी चाहिए लेकिन कांग्रेस तथा उनके साथी ऐसा करने की बजाय ऐसी बातें कर रहे हैं जिससे दुश्मनों के चेहरे खिल रहे हैं। जब आतंक की फैक्टरी चलाने वालों के खिलाफ एक सुर और एक स्वर में बात करने की जरूरत थी तब दिल्ली में 21 पार्टियां मिलकर केंद्र की राजग सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए जुटी थीं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में टीवी पर उनकी बातें और उनकी तस्वीरें दिखाई जा रही थीं जिससे वहां तालियां बज रही थीं। बिहार और पूरा देश उनके इस कृत्य को कभी माफ नहीं करेगा। भारत के वीर जवानों ने जो पराक्रम दिखलाया उस पर कांग्रेस और उनके साथी संदेह कर रहे हैं। जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा गया था उसी तरह अब वे आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले का भी प्रमाण मांग रहे हैं।
    मोदी ने कहा कि वे कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों से जानना चाहते हैं कि आखिर वे क्यों हमारे वीर जवानों का मनोबल तोड़ने में लगे हैं? वे ऐसा बयान क्यों दे रहे हैं जिससे देश के विरोधियों का फायदा हो रहा है। उन्होंने बिहार और देश के लोगों से सवाल किया कि क्या ऐसे समय में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को पाकिस्तान को खुश करने वाली बात कहनी चाहिए थी? क्या उन्हें ऐसा पाप करना चाहिए था और क्या उन्हें यह शोभा देता है?

    प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी केंद्र में नई नीति और नई रीति की राजग सरकार है। अब नया हिन्दुस्तान नई नीति और नई रीति के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत अपने वीर जवानों के बलिदान पर चुप बैठने वाला नहीं है। वह चुन-चुनकर हिसाब लेगा। दुनिया से कैसे बात करनी है और उसका परिणाम क्या होता है, इसको देश अच्छी तरह से अब अनुभव कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस का देश की सुरक्षा और शहीदों के प्रति क्या रवैया था, वह भी देश देख चुका है।
    मोदी ने कहा कि हाल ही में अबू धाबी में हुए इस्लामिक देशों के संगठन (ओआईसी) के सम्मेलन में भारत को सम्मान के साथ बुलाया गया और भारत की बात सुनी गई। ऐसा 50 साल के बाद हुआ है। इस पर देश के हर लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। इन 50 सालों में ज्यादातर समय देश में कांग्रेस या उनके सहयोगी दलों की सरकार रही है, जो भारत की बुलंद आवाज ऐसे मंच पर नहीं रख पाए। इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने जमशेदजी की जयंती पर किया नमन।।
    Next Article माटी शिल्पकारो को झारखंड माटी कला बोर्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.