हाथी के द्वारा 19 वर्षीय फुरकान के कुचले जाने की खबर सुनते ही विधायक पहुंचे चालना,हालत देख विधायक ने ₹35000 की दी आर्थिक सहायता
संवाददाता
जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी मधुपुर में चल रहे चुनावी दौरा के व्यस्त कार्यक्रम को बीच में ही रोकते हुए जामताड़ा के चलना पहुंचे जहां मंगलवार को सुबह 3 बजे एक हाथी ने 19 वर्षीय फुरकान को कुचल कर मार डाला। परिवार काफी गरीब है और घर का वो इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। अचानक इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
मौके पर विधायक परिवार वालों से मिले और शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस अनहोनी को तो मैं नहीं टाल सका लेकिन इतना भरोसा जरूर दिलाता हूं कि इनके परिवार को किसी भी तरह का कष्ट होने नहीं दूंगा और सभी सरकारी लाभ के साथ-साथ आर्थिक मदद करूंगा। आगे विधायक ने मौके पर रेंजर, सीओ को से परिवार वालों को हर संभव मदद दिलाने की बात की। विधायक काफी भावुक नजर आ रहे थे और इसी बीच उन्होंने मृतक के पिता को ₹35000 नगद राशि दिया। साथ ही साथ भरोसा दिलाया कि परिवार वालों को 1 हफ्ते के अंदर ₹400000 का मुआवजा राशि दिलाऊंगा। विधायक काफी देर तक गांव में रुक कर लोगों की परेशानियों से भी अवगत हुए और कहा की जामताड़ा की जनता ने जो भरोसा मुझ पर दिखाया है और जो जवाबदेही मुझे दिया है उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का हर भरसक प्रयास कर रहा हूं। अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच हो सकता है कि मैं आपके दुख की घड़ी में नहीं पहुंच पाऊं लेकिन यह आश्वस्त जरूर दिलाता हूं कि हमारी जनता अगर दुख में होगी तो इरफान अंसारी उनके बीच हर हाल में उपस्थित होगा।

