Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में भाजपा को लगा झटका, नवोदित TIPRA की बड़ी जीत
    Breaking News Headlines राजनीति

    त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में भाजपा को लगा झटका, नवोदित TIPRA की बड़ी जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अगरतला. त्रिपुरा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देबबर्मन की अगुवाई वाले टीआईपीआरए ने शनिवार को त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में जीत हासिल की है. टीआईपीआरए ने 28 में से 18 सीट जीत लीं. तिपराहा इंडिजीनियस प्रोग्रेसिव रीजनल अलायंस ने 18 और बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है.

    तीस सदस्यीय आदिवासी परिषद की 28 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ था. शेष दो सीटों पर राज्यपाल राज्य सरकार की सलाह पर दो सदस्यों को मनोनीत करेंगे. राज्य का दो तिहाई क्षेत्र टीटीएएडीसी शासन के तहत आता है. इसे आदिवासियों का क्षेत्र कहा जाता है. त्रिपुरा की एक तिहाई आबादी आदिवासी है.

    देबबर्मन ने अपने समर्थकों से अपनी नव स्थापित पार्टी को चुनाव में बहुमत मिलने का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि हमें एकता बनाए रखनी है. मैं लोगों से आईपीएफटी, बीजेपी, सीपीएम और कांग्रेस समर्थकों के घरों पर हमला करने से बचने की अपील करता हूं. वे भी हमारे ही लोग हैं. हमें उनसे नहीं लडऩा चाहिए. अगर हम एकता चाहते हैं तो शांति बनाए रखनी चाहिए. वे भी चुनाव के बाद हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे.

    देबबर्मन त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष थे. आलाकमान से मतभेदों का हवाला देकर सितंबर 2019 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. इसके एक महीने बाद उन्होंने टीआईपीआरए की स्थापना की घोषणा की थी, जो शुरू में एक सामाजिक संगठन था, लेकिन 2020 में यह राजनीतिक दल बन गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी सरकार का फैसला: किसी भी धार्मिक संस्थान में 5 से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक
    Next Article रामनवमी पूजन विधि विधान से एंव विसर्जन कोबीड 19 के नियमों का पालन करते हुए करने की अपील: चंद्रनाथ बनर्जी

    Related Posts

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.